फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   drunken man open fire in home 5 injured incident of solan.

नशेड़ी ने घर में की अंधाधुंध फायरिंग, 5 घायल

Sat, 14 Mar 2015 12:22 AM IST
Updated Sat, 14 Mar 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
drunken man open fire in home 5 injured incident of solan.

हिमाचल के सोलन जिले के नालागढ़ की मीतियां पंचायत के कुसरी गांव में नशे में एक आदमी ने देर रात दो बजे अपनी लाइसेंसी दो नाली बंदूक से घर के भीतर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस दौरान छर्रे लगने से घर में मौजूद चार बच्चियां और आरोपी का छोटा भाई घायल हो गया।

विज्ञापन


उन्हें घायल अवस्था में नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से सभी को पीजीआई रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही नालागढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर बंदूक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने 3 जिंदा और 11 खाली कारतूस भी बरामद किए हैं।

विज्ञापन

भाई की ओर भी कर डाला फायर

drunken man open fire in home 5 injured incident of solan.

पुलिस के मुताबिक चिंत राम ने अपने कमरे में अचानक बंदूक से गोलियां दागना शुरू कर दिया। गोली की आवाज सुनते ही घर के सभी सदस्य जाग गए। साथ लगते कमरे से उसका भाई अनंत राम बाहर आया और गोली चलाने का कारण पूछा। इस पर चिंत राम ने अपने भाई की ओर भी फायर कर दिया।

गोली खिड़की से टकराने के बाद छर्रे बिखरकर अनंत राम (39), उसकी बेटियां निशा, हीना, अंकिता, रीता को लगे, जिससे सभी लहूलुहान हो गए। निशा, हिना व अंकिता को पीजीआई से घर भेज दिया गया है। रीता की छाती, कमर व अनंत कुमार के सिर-बाजू व पांव में छर्रे लगे हैं। ये दोनों पीजीआई में उपचाराधीन हैं।

शराब पीने के बाद नहीं रहता होश

drunken man open fire in home 5 injured incident of solan.

17 वर्षीय युवती हिना ने बताया कि वे सभी सोए थे। उसके ताया चिंत राम दूसरे कमरे में सोए थे। उन्होंने सोने से पहले शराब पी ली थी। रात 2 बजे गोलियां चलने की आवाज आने के बाद सभी बाहर बरामदे में आ गए। जब उसके पिता ने ताया से गोली चलाने का कारण पूछा तो उन्होंने दो फायर उनकी ओर कर दिए, जिससे वे घायल हो गए। हिना ने बताया कि उसके ताया चिंत राम अच्छे इंसान हैं लेकिन शराब पीने के बाद उन्हें होश नहीं रहता है।

मामले की जांच कर रहे अतिरिक्त थाना प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि पहले चिंत राम ने खेत की ओर खिड़की से गोली चलाई। बाद में उसने बरामदे की ओर जाने वाली खिड़की में भी फायर कर दिया, जिससे छर्रे लगे हैं। अगर सीधा कारतूस लग जाता तो मौके पर ही जान जा सकती थी। एसपी जी शिवा कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके से तीन जिंदा व 11 चले हुए कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने धारा 336, 337 आईपीसी व 25 व 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed