फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Drunken Man drive car on Mall Road taken to custody by police

नशे की हालत में कार को लेकर मालरोड पर आ गया कारोबारी का बेटा

Tue, 11 Oct 2016 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 11 Oct 2016 09:58 AM IST
विज्ञापन
Drunken Man drive car on Mall Road taken to custody by police

नशे में कार से मालरोड की सैर करना एक कारोबारी के बेटे को महंगा पड़ा। कार की पिछली सीट पर एक व्यक्ति को लिटा रखा था। पुलिस के रोकने पर उसने कहा कि इसे आईजीएमसी ले जा रहा है और उसकी हालत बहुत खराब है। कार चालक की बात सच मानकर पुलिस ने उसे जाने दिया। उसके बाद आरोपी कार को माल रोड , स्कैंडल प्वाइंट होते हुए रिज से आईजीएमसी की ओर ले गया, लेकिन कार अस्पताल जाने की जगह संजौली की तरफ बढ़ गई। 

विज्ञापन


पुलिस पहले से ही कार पर नजर रखे हुए थी गाड़ी को रोक लिया गया और चालक को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में मुकदमा दर्ज कर आगामी छानबीन अमल में लाई जा रही है। पुलिस के मुताबिक रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे एक कार विधानसभा की ओर से सीटीओ चौक पर पहुंची। 
विज्ञापन


वहां मौजूद पुलिस कर्मचारी ने बिना रोड परमिट से आ रही कार को रोका। ड्राइवर ने कहा कि पिछली सीट पर मरीज लेटा है इसकी हालत गंभीर है इसे आईजीएमसी ले जाना है। पुलिस ने कार को जाने दिया। लेकिन इसी दौरान पुलिस को किसी ने बताया कि ड्राइवर ने शराब पी रखी है और यह झूठ बोल रहे हैं। इस पर पुलिस ने तुरंत आईजीएमसी पुलिस को चौकस कर दिया। जैसे ही कार आईजीएमसी से आगे बढ़ी उन्हें धर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्राइवर जिसे मरीज बता रहा था उसकी जांच भी पुलिस ने डाक्टरों से करवाई। डाक्टरों ने बताया कि इसे कोई गंभीर बीमारी नहीं है इसे केवल गैस्टीक है। ड्राइवर का मेडिकल करवाया गया। उधर, इस बारे में एएसपी भजन देव नेगी ने कहा कि आरोपी ड्राइवर शराब के नशे में था उसने झूठ कहा कि उसके साथ मरीज है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया और थाना सदर में मुकदमा दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed