फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Drunk man stops convoy of BJP MP Anurag Thakur in Hamirpur Himachal Pradesh

नशे में सड़क के बीच गाड़ी खड़ी कर रोक दिया सांसद का काफिला

Mon, 28 Jan 2019 01:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 28 Jan 2019 01:49 PM IST
विज्ञापन
Drunk man stops convoy of BJP MP Anurag Thakur in Hamirpur Himachal Pradesh

पुलिस थाना भोरंज के तहत बस्सी चौक पर नशे में एक व्यक्ति ने सांसद अनुराग ठाकुर के काफिले को अपनी गाड़ी बीच सड़क में खड़ी कर रोक दिया। इस पर पुलिस ने संबंधित वाहन चालक का चालान काटकर गाड़ी को जब्त कर लिया है। वहीं पुलिस मामला दर्जकर छानबीन कर रही है।  

विज्ञापन


रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे भोरंज क्षेत्र से विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत कर सांसद अनुराग ठाकुर हमीरपुर की तरफ गाड़ी में आ रहे थे। इतने में भोरंज की टिक्करी मिन्हासा पंचायत के अजमेर सिंह ने नशे में गाड़ी बीच सड़क में रोक दी और सांसद के काफिले को रुकवा दिया।
विज्ञापन


वहीं, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अल्कोहल सेंसर से व्यक्ति की जांच की तो वह शराब के नशे में पाया गया। वहीं इस घटना से बस्सी चौक के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें भी लग गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ भोरंज कुलवंत सिंह का कहना है कि व्यक्ति ने शराब के नशे में बीच सड़क में गाड़ी खड़ी की हुई थी। जब अल्कोहल सेंसर से व्यक्ति को जांचा गया तो उसमें शराब की पुष्टि हुई। उन्होंने कहा कि पुलिस ने व्यक्ति का चालान कर वाहन को जब्त कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed