{"_id":"6af35e2d313ada90d80d58b2","slug":"villagers-close-market-for-non-payment-of-grain-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-173007-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अनाज खरीदकर भुगतान न करने पर बाजार बंद कर धरने पर बैठे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अनाज खरीदकर भुगतान न करने पर बाजार बंद कर धरने पर बैठे ग्रामीण
Tue, 10 Nov 2026 11:40 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जहानाबाद। फसल बेचने के बाद भी महीनों तक भुगतान न मिलने से नाराज किसानों और ग्रामीणों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। खमरिया दलेलगंज के गल्ला व्यापारियों पर लाखों रुपये का अनाज खरीदकर भुगतान नहीं करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने बाजार बंद करा दिया और धरने पर बैठ गए। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। मामले में दो किसानों की तहरीर पर पुलिस ने दो मुकदमे दर्ज किए हैं।
ग्राम आसपुर निवासी ईशपाल सिंह पुत्र झंकार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह खेती कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उन्होंने खमरिया दलेलगंज के गल्ला व्यापारी इफ्तेखार अहमद उर्फ काला मुन्ना, नाजिम अंसारी, बड़े मुन्ने, बसरुद्दीन, नसरुद्दीन, अय्यूब, कदीर और शकील समेत अन्य साझेदारों को अपनी उपज बेची थी। आरोप है कि 280 क्विंटल गेहूं 2500 रुपये और 220 क्विंटल धान 1900 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा गया। इसकी कुल कीमत करीब 9.50 लाख रुपये थी, लेकिन व्यापारियों ने रकम का भुगतान नहीं किया। आरोप है कि रुपये मांगने पर व्यापारी टालमटोल करते रहे। विरोध करने पर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। ईशपाल सिंह ने करीब 14 अन्य किसानों की फसल और बकाया भुगतान का विवरण भी पुलिस को सौंपा है। उन्होंने आसपास के गांवों के अन्य किसानों का भी अनाज खरीदकर भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया है। साथ ही किसानों की रकम से उत्तराखंड के सितारगंज और खटीमा समेत अन्य स्थानों पर रिश्तेदारों के नाम मकान, प्लॉट और दुकानें खरीदने का आरोप लगाया है। वहीं, ग्राम पंसोली निवासी मुनीश गंगवार उर्फ मनोज गंगवार ने भी व्यापारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका कहना है कि उन्होंने 38 क्विंटल धान 1900 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बेचा था। इसकी कीमत 72,200 रुपये थी। व्यापारियों ने कारोबार में घाटा होने की बात कहकर अगली फसल पर भुगतान करने का आश्वासन दिया था, लेकिन कई बार मांगने के बावजूद रुपये नहीं दिए। आरोप है कि नौ नवंबर को भुगतान मांगने पहुंचने पर गाली-गलौज करते हुए रकम देने से इनकार कर दिया। दोबारा रुपये मांगने या पुलिस कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि दोनों किसानों की तहरीर के आधार पर दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।