{"_id":"5a793e5f4f1c1b8e268b87af","slug":"dowry-harassment-case-against-husband-and-four-other-at-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति समेत चार पर केस, यहां जानिए पूरा मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति समेत चार पर केस, यहां जानिए पूरा मामला
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना
Updated Tue, 06 Feb 2018 11:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के निकटवर्ती गांव अरनियाला की एक महिला ने पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट करने का आरोप लगाया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका पति, सास, ससुर और देवर दहेज में कीमती आभूषण न देने को लेकर उससे मारपीट करते हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सुषमा देवी निवासी गांव अरनियाला ने पुलिस थाना ऊना में शिकायत दर्ज करवाई है कि वर्ष 2014 में उसकी शादी नंगल में हुई थी।
विज्ञापन
महिला ने पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों पर दहेज में कीमती आभूषणों के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस दी शिकायत में बताया कि शादी के बाद 2015 में उसने बेटी को जन्म दिया। बेटी का जन्म होने के बाद पीड़िता का पति न तो बेटी को देखने आया और न ही उसके पति ने अस्पताल का 40 हजार रुपये का बिल अदा किया।
विज्ञापन
महिला का कहना है कि उसका पति, देवर, सास और ससुर चारों उसके साथ मारपीट करते हैं। एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले पर कार्रवाई शुरू कर दी है।