फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Doctor shot wife, killed himself in una himachal pradesh

डॉक्टर ने पहले पत्नी पर दागी गोली, फिर खुद को भी उड़ाया

Thu, 07 Jul 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गगरेट (ऊना)
ब्यूरो/अमर उजाला, गगरेट (ऊना) Updated Thu, 07 Jul 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Doctor shot wife, killed himself in una himachal pradesh

हिमाचल के ऊना जिले के गगरेट में एक निजी क्लीनिक के संचालक डॉक्टर ने अपनी पत्नी को गोली मारकर खुद को भी गोली से उड़ा दिया। इस वारदात में डॉक्टर की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गगरेट के ऊना रोड पर निजी क्लीनिक चलाने वाले डॉ. रविंद्र सिंह सोढी  (52) ने रात्रि लगभग बारह बजे के करीब अपनी पत्नी मनदीप कौर (48) वर्ष को अपने निवास स्थान पुराना अंब रोड पर गोली मार कर खुद को कनपटी पर गोली मार कर उड़ा दिया।
विज्ञापन


जिससे मृतक पत्नी मनदीप कौर को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए आस पड़ोस के लोगों ने लुधियाना स्थित डीएमसी में भर्ती करवा दिया। परंतु इस हादसे मे चिकित्सक रविंद्र कुमार की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आत्महत्या के कारणों का नहीं चल पाया पता

Doctor shot wife, killed himself in una himachal pradesh

हालांकि वारदात के बाद रविंद्र को भी तुरंत गगरेट अस्पताल पहुंचाया गया। परंतु चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक गोलीकांड के कारणों का पता नहीं चल पाया है कि किन कारणों से पति-पत्नी में तकरार इस कदर बढ़ गई कि पति ने अपनी पत्नी को गोली मार खुद को मौत के हवाले कर दिया।

डॉ सोढी की एक बेटी है, जिसकी शादी हो गई है। जबकि बेटा चंडीगढ़ में पीएमटी की ट्रेनिंग कर रहा है। डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पुलिस ने अपने कब्जे मे ले लिया है तथा पोस्टमार्टम हेतू टांडा मेडिकल कालेज कांगड़ा ले जाया गया है। गगरेट क्षेत्र में होने वाली इस तरह की वारदात से क्षेत्र के लोग भी हैरत में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed