फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   doctor beaten up by goons in kullu cmc hospital.

जल्दी इलाज करो बस इतना कहकर कर डाली धुनाई

Sat, 14 Mar 2015 09:38 PM IST
Updated Sat, 14 Mar 2015 09:38 PM IST
विज्ञापन
doctor beaten up by goons in kullu cmc hospital.

हिमाचल के जिला अस्पताल कुल्लू में ग्यारह मार्च को की गई मारपीट का मामला अभी सुलझा ही नहीं था कि तेरह मार्च की रात यानी दो दिन बाद एक और डाक्टर को पीट दिया। अस्पताल में इन वारदातों से दहशत का माहौल है। हालांकि, पुलिस ने रात्रि सेवा में तैनात चिकित्सक की शिकायत पर मामला दर्जकर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य फरार बताए जा रहे हैं। डीएसपी कुल्लू संजय शर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढे़ 11 बजे के आसपास पांच लोग इलाज के लिए एक मरीज को अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में लेकर पहुंचे।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि नशे में धुत ये लोग चिकित्सक को जल्दी इलाज करने को कहने लगे और इस दौरान बात इतनी आगे बढ़ गई कि इन लोगों ने हड्डी स्पेशलिस्ट डॉ. संजय के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद किसी तरह से चिकित्सक थाने पहुंचा और पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने रमनदीप, हिमांशु निवासी शमशी तथा विजेंद्र निवासी कौलीबेहड़ को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

मरीज को लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे थे पांच लोग

doctor beaten up by goons in kullu cmc hospital.

डीएसपी ने बताया कि फरार दो अन्य आरोपियों को भी जल्द धर दबोचा जाएगा। इसके लिए पुलिस संबंधित ठिकानों पर दबिश दे रही है। संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के जुर्म में आईपीसी की धारा 353 तथा 332 के तहत मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि शहर की शांति भंग करने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। जो भी दोषी होगा, कानून उसके खिलाफ अपना काम करेगा।

वारदात से सहमे अस्पताल के कर्मी
- दो दिन पहले 11 मार्च की रात करीब सवा नौ बजे यहीं ट्रॉमा सेंटर में एक अन्य चिकित्सक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी, लेकिन बार-बार हो रही इन घटनाओं से अस्पताल के सभी कर्मी सहम गए हैं। इस मामले में अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed