फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Disproportionate Assets inquiry against om parkash puri by vigilance bureau himachal pradesh

आरटीओ पुरी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की जांच की तैयारी

Tue, 02 Apr 2019 10:29 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 02 Apr 2019 10:29 AM IST
विज्ञापन
Disproportionate Assets inquiry against om parkash puri by vigilance bureau himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर

भ्रष्टाचार के एक मामले में फंसे आरटीओ पुरी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अपने खिलाफ दर्ज केस को कमजोर करने के लिए विजिलेंस अधिकारी को दस लाख घूस देने के मामले में दूसरा केस झेल रहे पुरी के खिलाफ अब विजिलेंस आय से अधिक संपत्ति के मामले की भी जांच खोलने की तैयारी कर चुकी है। 

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि प्रारंभिक जानकारी में कई संपत्तियां होने की सूचना के बाद अब विजिलेंस जल्द आधिकारिक मामला दर्ज कर जांच करने के लिए सरकार से मंजूरी मांग सकता है। आरटीओ नालागढ़ के साथ आरटीओ ऊना का अतिरिक्त कार्यभार देखने वाले ओम प्रकाश पुरी को पिछले महीने ब्यूरो ने दस लाख रुपये घूस देने की कोशिश करने के मामले में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


आरोप था कि उन्होंने अपने खिलाफ 28 फरवरी को दर्ज हुए एक मामले की जांच को कमजोर करने के लिए जांच अधिकारी को दस लाख की घूस देने की कोशिश की। अधिकारी की सूचना पर विजिलेंस ने उल्टा जाल बिछाकर पुरी को रंगे हाथ दस लाख के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजिलेंस सूत्रों के अनुसार इतनी बड़ी मात्रा में नकदी मिलने के बाद ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति की भी छानबीन की। शुरुआती जांच में ही कई ऐसे तथ्य सामने आए, जिनसे पुरी के पास आय से अधिक संपत्ति होने की पुष्टि हो रही थी।


इन्हीं तथ्यों के सामने आने के बाद अब ब्यूरो पुरी के खिलाफ एक और मामला दर्ज करने की सरकार से मंजूरी मांगने की तैयारी कर रहा है। नाम न लिखने की शर्त पर एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मंजूरी की फाइल को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जल्द मामले में फाइल शासन को मंजूरी के लिए भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed