फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Delhi taxi driver murdered at Kandaghat on Kalka-Shimla highway

सोलन: कालका-शिमला हाईवे पर कंडाघाट में दिल्ली के टैक्सी चालक की हत्या

Tue, 26 Oct 2021 06:51 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/कंडाघाट
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/कंडाघाट Published by: Krishan Singh Updated Tue, 26 Oct 2021 06:51 PM IST
सार

डीएसपी सोलन संतोष शर्मा ने बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के बाद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि कालका-शिमला एनएच पर ध्यारीघाट के पास खड़ी हरियाणा के नंबर की टैक्सी के अंदर एक व्यक्ति का खून से सना शव पड़ा है।

विज्ञापन
Delhi taxi driver murdered at Kandaghat on Kalka-Shimla highway
सोलन में टैक्सी चालक की हत्या(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सोलन के कंडाघाट थाने के अंतर्गत कालका-शिमला एनएच पर ध्यारीघाट के पास मंगलवार को खड़ी टैक्सी में खून से सना चालक का शव बरामद किया गया। चालक दिल्ली का बताया जा रहा है। डीएसपी सोलन संतोष शर्मा ने बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के बाद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि कालका-शिमला एनएच पर ध्यारीघाट के पास खड़ी हरियाणा के नंबर की टैक्सी के अंदर एक व्यक्ति का खून से सना शव पड़ा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


चालक की गर्दन पर तेजधार हथियार से हमला हुआ है। हत्या सोमवार देर रात हुई है। मृतक की पहचान बशीर खान निवासी दिल्ली के रूप में हुई है और टैक्सी गाजियाबाद की है। सूचना मिलने पर घटनास्थल के सैंपल लेने के लिए फोरेंसिक जांच केंद्र जुन्गा के उपनिदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल और उनकी टीम भी पहुंची। डीएसपी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उधर, जोगिंद्रनगर के गांव दरकोटी में शादी समारोह में दो गुटों में मारपीट में एक युवक की हत्या कर दी गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। मृतक की पहचान दिनेश कुमार पुत्र रमेश चंद गांव डुघ के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed