फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Cyber police arrested a man in the case of fraud of 50 lakhs

साइबर पुलिस: 50 लाख की धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Thu, 08 Jul 2021 11:00 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 08 Jul 2021 11:00 PM IST
सार

साइबर क्राइम पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि वर्ल्ड सूइनोज कम्पयुनिटी नामक कंपनी ने अक्तूबर 2018 में किन्नौर व रामपुर क्षेत्र के लोगो को उनके निवेश पर 53 प्रतिशत के हिसाब से ब्याज देने का प्रलोभन दिया था।

विज्ञापन
Cyber police arrested a man in the case of fraud of 50 lakhs
गिरफ्तार(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश साइबर क्राइम पुलिस ने चंडीगढ़ निवासी राकेश शर्मा नाम के व्यक्ति को एक फर्जी कंपनी बनाकर लोगों को निवेश पर ब्याज देने का झांसा देकर ठगी करने के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि शर्मा ने इस झांसे के जरिये लोगों से करीब पचास लाख रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी की है। साइबर क्राइम पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि वर्ल्ड सूइनोज कम्पयुनिटी नामक कंपनी ने अक्तूबर 2018 में किन्नौर व रामपुर क्षेत्र के लोगो को उनके निवेश पर 53 प्रतिशत के हिसाब से ब्याज देने का प्रलोभन दिया था। कंपनी के प्रतिनिधियों ने लोगों को क्रिप्टो करंसी पर आधारित स्कीम में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित किया जबकि यह कंपनी क्रिप्टो करंसी कहीं पर भी पंजीकृत नहीं है।

विज्ञापन


कंपनी में निवेश की गयी राशि लाभ सहित कंपनी की वेबसाइट पर निवेशक के डिजिटल वॉलेट में सूइनोज तथा रुपये में दिखाई देती थी। निवेशक द्वारा नया सदस्य या निवेशक जोड़ने पर उसके खाते में अतिरिक्त 5 प्रतिशत लाभ मिलना दर्शाया जाता था। मई 2019 में इस कंपनी की वेबसाइट तथा डिजिटल वॉलेट ने काम करना बंद कर दिया तथा निवेश किये गए पैसे को गबन करके कंपनी गायब हो गयी। मामले की जांच के दौरान आरोपी से बरामद किये गए डिजिटल साक्ष्यों को जांच के लिए राज्य फोरेंसिक साइंस लैब जुंगा भेजा गया है। अभियोग में शामिल अन्य अभियुक्तों तथा गबन की गयी राशि की छानबीन की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed