फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cutting atm with cutter and done 10 lekh Theft

एटीएम काटकर ऐसे की 10 लाख की चोरी!

Sun, 27 Jul 2014 08:27 PM IST
Updated Sun, 27 Jul 2014 08:27 PM IST
विज्ञापन
cutting atm with cutter and done 10 lekh Theft

हिमाचल के कांगड़ा जिला में एटीएम को काटकर लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने खुद को बचाने के चतुराई से सीसीटीवी कैमरों पर भी स्प्रे छिड़क दिया था।

विज्ञापन


वारदात शनिवार रात की बताई जा रही है। जब अज्ञात चोरों ने एटीएम को काटकर 10 लाख रुपये चुरा लिए। शातिरों ने वारदात को अंजाम देने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन


यह एटीए पीएनबी बैंक का था और यहां पर सुरक्षा के लिहाज से कोई सुरक्षा गार्ड भी नहीं था। पुलिस ने इस संबंध में मुकद्दमा दर्ज कर केस की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों में किया पेंट स्प्रे

cutting atm with cutter and done 10 lekh Theft

औद्योगिक क्षेत्र संसारपुर टैरेस में हुई इस वारदात से स्‍थानीय पुलिस भी सकतें में आ गई है। छानबीन में पता चला है कि शनिवार रात शातिरों ने पहले पंजाब नेशनल बैंक एटीएम कक्ष के शटर के ताले तोड़े।

फिर सीसीटीवी कैमरों पर पेंट स्प्रे किया, ताकि उनकी तस्वीर साफ न आ सके। इसके बाद गैस कटर से एटीएम को काट कैश निकाल लिया। रविवार सुबह बैंक कर्मचारी रमेश कुमार जब एटीएम चेक करने आया तो उसने शटर खुला पाया।

पुलिस ने की नाकाबंदी, वाहनों की चैकिंग जारी

cutting atm with cutter and done 10 lekh Theft

इसके बाद कर्मचारी ने बैंक प्रबंधक और स्थानीय पुलिस चौकी को इसकी सूचना दी। स्प्रे के कारण सीसीटीवी की फुटेज धुंधली दिखाई दे रही है।

बैंक प्रबंधक किशोरी लाल का कहना है कि एटीएम से दस लाख की चोरी का अनुमान है। वहीं डीएसपी बीडी भाटिया ने बताया केस दर्ज कर चोरों को पकड़ने के लिए आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर दी गई है।

पुलिस इलाके से बाहर जाने वाले हर वाहन को चेक कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed