फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Curtain raised from child's death, step mother turns out to be killer

सिरमौर: बच्ची की मौत से उठा पर्दा, सौतेली मां निकली हत्यारी, गिरफ्तार

Fri, 06 Nov 2020 08:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 06 Nov 2020 08:01 PM IST
विज्ञापन
Curtain raised from child's death, step mother turns out to be killer
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब स्थित कुंजा मतरालियों पंचायत में 3 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत से पर्दा उठ गया है। पुलिस और फोरेंसिक जांच में हुआ खुलासा रौंगटे खड़े कर देने वाला है। सौतेली मां ने निर्ममता से बच्ची की पिटाई की थी। इस दौरान महिला ने क्रूरता की सभी हदें पार कर दी थीं। बेहद संवेदनशील इस मामले की जांच को 10 सदस्यीय एसआईटी टीम का गठन किया है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को नवनियुक्त एसपी सिरमौर खुशहाल शर्मा, निदेशक एफएसएल डॉ. अरुण शर्मा और वैज्ञानिक अधिकारी नसीब पटियाल टीम सहित वारदात स्थल पर मतरालियों में पहुंचे। एफएसएल टीम ने इस मामले से जुड़े साक्ष्य मौके से जुटा लिए हैं। महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। तीन दिन पहले पांवटा साहिब के कुंजा मतरालियों में 3 वर्षीय मासूम बच्ची की संदिग्ध मौत हो गई थी।
विज्ञापन


परिजनों ने एक निजी अस्पताल प्रबंधन पर उपचार में लापरवाही की शिकायत करवाई थी लेकिन पुलिस को इस मामले में शुरू से ही संदेह रहा था। मासूम बच्ची का पोस्टमार्टम नाहन मेडिकल कॉलेज में करवाया गया। शुक्रवार को शिमला जुन्गा से निदेशक एफएसएल डॉ. अरुण शर्मा और वैज्ञानिक अधिकारी नसीब पटियाल सहित एसआईटी टीम वारदात स्थल पर कुंजा मतरालियों पहुंची। टीम ने आरोपी महिला की निशानदेही पर इस मामले से जुड़े साक्ष्यों को एकत्र किया, जिसकी लैब में जांच होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को ही कार्यभार संभालने के बाद एसपी सिरमौर खुशहाल शर्मा सीधे वारदात स्थल पर पहुंचे। मामला संदिग्ध होने पर पांवटा अस्पताल में पोस्टमार्टम की तीन सदस्यीय टीम ने बच्ची के शरीर पर चोट के निशान पाए। मामला संदिग्ध होने पर नाहन मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। अब जांच में खुलासा हो गया है कि बच्ची की मौत सौतेली मां के क्रूरता से पिटाई के चलते चोटें आने से हुई। उधर, एसपी सिरमौर डॉ. खुशहाल चंद शर्मा ने बताया कि आरोपी मां के खिलाफ आईपीसी की धारा-302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर मामले की गहनता से जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed