फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   crime scene in mandi

चालक और साथियों से मारपीट कर जीप लेकर शातिर फरार

Tue, 12 Jul 2016 10:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Tue, 12 Jul 2016 10:53 AM IST
विज्ञापन
crime scene in mandi
- फोटो : demo

पंजाब के बठिंडा जिले में बदमाशों ने टकोली सब्जी मंडी से सब्जी लेकर बठिंडा की ओर जा रही जीप को लूट लिया। बिना नंबर की गाड़ी में सवार होकर आए करीब आठ बदमाशों ने जीप में सवार चालक और दो अन्य लोगों के साथ मारपीट की और जीप लेकर फरार हो गए। जीप सवार तीन लोग ज्वालापुर के कबडियाणा गांव के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार टकोली सब्जी मंडी से चार जुलाई को ज्वालापुर के कबडियाणा गांव निवासी कमलेश कुमार अपनी जीप एचपी 65-5245 में सब्जी लेकर बठिंडा जा रहे थे। कमलेश के साथ रुद्रमणि और बबलू भी साथ थे। चार जुलाई की रात करीब ढाई बजे बठिंडा
विज्ञापन


जिला के गिलपति के पास बदमाशों ने बिना नंबर की गाड़ी को बीच सड़क पर खड़ी कर उनकी जीप को रोक दिया। करीब आठ बदमाशों ने जीप में सवार कमलेश कुमार, रुद्रमणि और बबलू को बाहर निकाला और डंडों से मारपीट शुरू कर दी। जिसके बाद सब्जी से लोड जीप को लेकर फरार हो गए। बदमाश तीनों के मोबाइल फोन और पर्स भी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमलेश कुमार ने बताया कि जीप उसकी थी और स्वयं ही जीप को चलाता है। चार जुलाई की रात करीब ढाई बजे बदमाशों ने जीप को रोककर उनकी डंडों से मारपीट की। किसी तरह से जान बचा कर अगले दिन गोनियाना पुलिस स्टेशन शिकायत दर्ज करवाने पहुंचे।


लेकिन अभी तक जीप लेकर फरार बदमाशों का कोई पता नहीं लगा है। इस वारदात से बागवान और जीप मालिक भयभीत हैं। कमलेश कुमार और उनके दोनों साथी रविवार को वापस घर पहुंचे। कमलेश ने बताया कि पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के बजाए उन्हें ही मानसिक रूप से तंग किया है। उल्लेखनीय है कि हॉल में गोहर क्षेत्र के एक जीप को बदमाशों ने रास्ता रोक कर लूटा लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed