फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   crane operator Thrown into a ditch after beating the in Parwanoo, died

परवाणू में पर्यटकों ने की क्रेन चालक की हत्या, मारपीट कर चालक को खाई में फेंका

Tue, 21 Jan 2020 06:18 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, परवाणू (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, परवाणू (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 21 Jan 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
crane operator Thrown into a ditch after beating the in Parwanoo, died
- फोटो : अमर उजाला

औद्योगिक क्षेत्र परवाणू से एक महिंद्रा एक्सयूवी गाड़ी को दिल्ली पहुंचाने के लिए किराये पर क्रेन लेने के बाद छह युवकों ने क्रेन चालक की हत्या कर दी। आरोपी चालक मदन लाल को बुरी तरह पीटने के बाद खाई में फेंक कर फरार हो गए। चालक को गंभीर हालत में परवाणू अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मंगलवार को उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें बनाकर संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। मृतक मंडी जिले के सलापड़ का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार सोमवार रात करीब 11 बजे सेक्टर-6 स्थित नेगी पेट्रोल पंप के समीप वारदात हुई।
विज्ञापन


पुलिस को चश्मदीद राजन कुमार निवासी गांव अवधपुरा, छपरा, बिहार ने बताया कि उसे क्रेन मालिक पुष्प बहल के दोस्त राजू का फोन आया और उसने उसे क्रेन चालक मदन लाल के साथ दिल्ली जाने को कहा। क्रेन पर गाड़ी (डीएल-6सीएम4200) लोड थी। चालक ने युवकों को क्रेन में तेल भरवाने की बात कही। उन्होंने नेगी पेट्रोल पंप से 2000 रुपये का तेल डलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जब सभी बैठकर टीटीआर की ओर से दिल्ली जाने लगे तो थोड़ा आगे तेज बारिश शुरू हो गई। चालक ने क्रेन साइड में खड़ी कर दी। चालक ने उन्हें बताया कि क्रेन की एक साइड की लाइट और वाइपर नहीं चल रहे। इन्हें ठीक करवाने के बाद कल गाड़ी को दिल्ली छोड़ देंगे, लेकिन आरोपी युवक नहीं माने और चालक से बहस करने के बाद मारपीट शुरू कर दी।

 

छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज : डीएसपी 

इसके बाद चालक ने क्रेन के मालिक को इसकी सूचना दी और मालिक ने मौके पर आने की बात कही। इस बीच आरोपी चालक को धमकी देते रहे कि यदि वह गाड़ी इसी समय दिल्ली नहीं ले गया तो उसे सड़क से नीचे खाई में फेंक देंगे। चालक ने कहा कि मालिक आ रहा है, आप उसी से बात कर लेना। जिस पर आरोपियों ने उसे पीटते हुए खाई में फेंक दिया।

राजन ने बताया कि इसके बाद आरोपी उसे भी पकड़ने लगे तो वह वहां से भाग गया और पेट्रोल पंप में जाकर छिप गया। इसके थोड़ी ही देर बाद क्रेन का मालिक पहुंच गया। जब उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो आरोपी फरार हो चुके थे। इसके बाद उन्होंने मदन लाल को खाई में ढूंढना शुरू किया। जहां वह जख्मी हालत में पड़ा था। उसे ईएसआई अस्पताल परवाणू पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।

डीएसपी परवाणू योगेश रोल्टा ने बताया कि छह आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों के बयान भी दर्ज कर लिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed