फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   court employee arrested for making fake vehicle documents

पकड़ी गई कोर्ट में तैनात डाक्यूमेंट राइटर की करतूत, गिरफ्तार

Wed, 21 Dec 2016 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Wed, 21 Dec 2016 09:08 AM IST
विज्ञापन
court employee arrested for making fake vehicle documents

वाहन चोरी मामले में पुलिस ने सेल और परचेज के नकली दस्तावेज तैयार करने के आरोप में डाक्यूमेंट राइटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी जिला न्यायालय परिसर में डाक्यूमेंट राइटर का काम करता है। मामले की तफ्तीश कर रही पुलिस ने वाहन चोरी मामले में गिरफ्तार राजू गुप्ता की निशानदेही पर चक्कर से एक मैकेनिक की दुकान से बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने बताया कि वाहन चोरी मामले में बल्ह क्षेत्र के सिहण गांव के नंद लाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी नंद लाल जिला न्यायालय परिसर में डाक्यूमेंट राइटर का काम करता है। नंद लाल ने कृष्ण लाल और मंगत राम के नाम से सेल व परचेज के नकली दस्तावेज बनाए थे। 

विज्ञापन

पुलिस ने बरामद की थीं लग्जरी गाड़ियां

court employee arrested for making fake vehicle documents

उन्होंने बताया कि वाहन चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपी राजू गुप्ता की निशानदेही पर चक्कर स्थित मैकेनिक भीम सिंह की दुकान से बुलेट मोटरसाइकिल एचपी 52बी-0838 को बरामद किया है। पुलिस मामले की गहन तफ्तीश कर रही है। जिला पुलिस ने सुंदरनगर,

नेरचौक, कनैड़, रानी की बाईं से डेढ़ दर्जन से अधिक चोरी की लग्जरी गाड़ियां बरामद की थी। जिसके बाद मामले की जांच एसआईटी को सौंपी गई। पुलिस बाहरी राज्यों से भी चोरी मामले में बरामद वाहनों की वेरिफिकेशन करवा रही है। साथ ही फॉरेंसिक लैब से वाहनों के इंजन और चेसिस नंबरों की जांच करवाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed