गाड़ी से मिला नशे का सामान, पुलिस भी हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन जिला की नालागढ़ पुलिस ने नाके के दौरान वरना कार से नशे की बड़ी खेप बरामद की है। हालांकि आरोपी अपनी गाड़ी को सड़क के किनारे खड़ी करके अंधेरे में फरार हो गया है। पुलिस ने गाड़ी को सीज करने के बाद नशे के कैप्सूल व पीने की दवाई अपने कब्जे में ले ली है।
नालागढ़ पुलिस ने राष्ट्रीय मार्ग पर खेड़ा गांव के समीप नाका लगाया हुआ था। पुलिस का नाका देकर एक वरना गाड़ी वापस मुड़ गई। जैसे ही पुलिस ने उसका पीछे किया तो चालक ने गाड़ी को सड़क के किनारे खड़ा किया और स्वयं अंधेरे में भाग गया।
नाके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही एसआई बलवंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने गाड़ी को क्रेन से उठा कर थाना में लाई।
मैकेनिक से खुलवाई गई कार
शनिवार सुबह गाड़ी को जब मैकेनिक से खुलवाया तो गाड़ी में दो सौ बोतलें व 25 हजार 776 कैप्सूल बरामद किए गए। दवा का प्रयोग खांसी के बीमारी के लिए किया जाता है। इसमें कोडीन होने से इसका अधिक मात्रा में प्रयोग करने से नशा हो जाता है।
वहीं कैप्सूल में डाई साईक्लोमाईन और असीटामीनोफेन साल्ट होता है। असीटामीनोफे न बुखार व डाईसाईक्लोमाईन पेट दर्द को ठीक करता है। अगर इसका प्रयोग अधिक मात्र में होता है तो इससे नशा हो जाता है।
थाना प्रभारी क्षमादत्त ने बताया कि पुलिस ने गाड़ी को सीज कर लिया है। मैकेनिक से गाडी खुलवा कर उसके अंदर से दवाई कब्जे में ले लिया है।
एसपी जी शिवा कुमार ने बताया कि कार का नंबर व गाड़ी से मिले कागजात के आधार पर शीघ्र ही आरोपी को दबोच लिया जाएगा। पुलिस ने एनपीएस एक्ट व ड्रग एंड कास्मेटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।