{"_id":"5e5defd68ebc3ec554389b88","slug":"complaint-in-the-police-station-against-union-minister-of-state-anurag-thakur","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के खिलाफ थाने में शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के खिलाफ थाने में शिकायत
Tue, 03 Mar 2020 11:19 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 03 Mar 2020 11:19 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर
दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के चुनावी जनसभा में विवादित नारे को लेकर थाना छोटा शिमला में जीरो एफआईआर दर्ज करवाने का शिकायत पत्र दिया गया है। पुलिस को दी शिकायत तारा माता भवन कसुम्पटी के रहने वाले मोहन जेतली ने कहा कि विधानसभा चुनाव में रैली के दौरान 27 जनवरी 2020 को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने 'देश के गद्दारों को' के नारे लगाए।
विज्ञापन
अनुराग वहां भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी रैली करने पहुंचे थे। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए शिकायत पत्र दिया है। जेतली ने कहा कि नियम के मुताबिक इस मामले में एफआईआर दर्ज होनी है। कोई भी पुलिस स्टेशन किसी को भी जीरो एफआईआर दर्ज करवाने के अधिकार से वंचित नहीं रख सकता। उधर, एसपी शिमला ओमापति जमवाल ने कहा कि शिकायत पत्र मिला है लेकिन यह मामला पहले ही माननीय न्यायालय के विचाराधीन है।
विज्ञापन