{"_id":"c97b451990175ded302aa55497b819f0","slug":"college-student-organizations-kick-off-the-punches-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला कॉलेज में छात्र संगठनों के बीच चले लात घूंसे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धर्मशाला कॉलेज में छात्र संगठनों के बीच चले लात घूंसे
ब्यूरो/ अमर उजाला, कांगड़ा
Updated Fri, 29 Aug 2014 10:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगड़ा जिला के धर्मशाला महाविद्यालय में वीरवार को छात्र संगठनों में झड़प हो गई। एनएसयूआई और एबीवीपी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं में खूब मारपीट हुई। खूब लात घूंसे चले। कई छात्रों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
एक छात्र घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि यह घटना कॉलेज के बाहर हुई। दोनों छात्र संगठन एक दूसरे पर मारपीट शुरू करने का आरोप मढ़ रहे हैं। लगातार हो रहे झगड़ों के कारण कॉलेज छात्रों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
कई छात्रों ने तो कॉलेज आना ही छोड़ दिया है। लगातार हो रही हिंसा के चलते ही विवि ने एससीए चुनाव को साल भर के लिए टाल दिया है। फिर भी कॉलेज में हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन
कॉलेज प्रशासन परिसर के बाहर लड़ाई होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहा है। प्रतिदिन बढ़ रही हिंसात्मक घटनाओं के बाद प्रशासन हुड़दंगियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय दोनों गुटों में समझौता करवाकर अपना काम निपटा रहा है।
कॉलेज प्रिंसिपल आरपी चोपड़ा ने कहा कि वीरवार को लड़ाई कॉलेज परिसर के बाहर हुई है। परिसर के अंदर लड़ाई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।