फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   College Girl Student Video Viral at Kangra.

निजी होटल में बना डाला कॉलेज छात्रा का अश्लील वीडियो

Thu, 24 Nov 2016 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा) Updated Thu, 24 Nov 2016 09:23 AM IST
विज्ञापन
College Girl Student Video Viral at Kangra.

हिमाचल के कांगड़ा जिला के उपमंडल पालमपुर के एक निजी होटल में एक युवक और कॉलेज छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में युवती के मना करने के बावजूद उसके सामने युवक ने खुद अश्लील हरकतों का वीडियो बनाया है।

विज्ञापन


पालमपुर के एक निजी होटल में बना यह वीडियो लोगों के मोबाइल पर दिन भर वायरल होता रहा। व्हाट्सऐप के जरिये वीडियो एक मोबाइल से दूसरे मोबाइल में पोस्ट होता रहा। अश्लील वीडियो वायरल होने की भनक लगते ही युवती ने पुलिस के पास जाकर युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि युवक थुरल के एक गांव का रहने वाला है जो बाहर नौकरी करता है। बताया जा रहा है कि निजी होटल में दो अश्लील वीडियो बनाए गए हैं। एक ढाई मिनट और दूसरा दो मिनट 49 सेकंड का है। पुलिस को दी शिकायत में छात्रा ने आरोप लगाया कि युवक ने उसे कोई नशीला पदार्थ पिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसने उसके साथ क्या किया, उसे कुछ पता नहीं है। वीडियो में दिख रहा है कि युवक आपत्तिजनक हालत में अपना और युवती का अश्लील वीडियो बना रहा है। वीडियो के एक क्लिप में छात्रा और युवक का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। थुरल पुलिस ने युवती की शिकायत पालमपुर थाने में ट्रांसफर कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed