{"_id":"9173d676d98f730f3c72cb2e8905bb41","slug":"college-girl-commit-suicide-at-mandi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज छात्रा ने घर में फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कॉलेज छात्रा ने घर में फंदा लगाकर दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Sat, 25 Oct 2014 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी शहर के टारना मार्ग पर स्थित एक घर में युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि छात्रा मानसिक तौर पर परेशान थी और उसका आईजीएमसी शिमला में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घटना से क्षेत्र में मातम का माहौल है। जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय छात्रा शनिवार को घर में ही थी।
विज्ञापन
वेंटिलेटर से लगाया फंदा
परिवार के अन्य लोग भी दूसरे कमरों में थे। इस दौरान छात्रा ने वेंटिलेटर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केसी राणा व पुलिस टीम ने घटना स्थल में मुआयना किया।
विज्ञापन
पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। घटना से छात्रा के परिजन सकते में हैं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केसी राणा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।