फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   clash between Son and companions of BJP leader anddhaba operator, also fir bullets in air

भाजपा नेता के पुत्र और साथियों ने पीटे ढाबा संचालक, क्रॉस एफआईआर दर्ज

Thu, 10 Dec 2020 07:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 10 Dec 2020 07:35 PM IST
विज्ञापन
clash between Son and companions of BJP leader anddhaba operator, also fir bullets in air
मारपीट में घायल व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के सोलन जिले के नालागढ़ के पंजेहरा में एक ढाबे पर खाना खाने के बाद पैसों के लेन-देन को लेकर ढाबा संचालक और भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के पुत्र व उसके साथियों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में ढाबा संचालक, उसका बेटा और भाई बुरी तरह से घायल हुए हैं। इन्हें नालागढ़ अस्पताल में भर्ती किया गया है। मारपीट के दौरान हवाई फायर करने की भी सूचना है। पुलिस ने c मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार यह घटना बुधवार देर शाम की है। नेता के पुत्र ने पंजेहरा स्थित शेरे पंजाब ढाबे के संचालक अमरजीत को कहा कि उसके दो दोस्त यहां खाना खाएंगे। इसका भुगतान वह खुद करेगा। ढाबा संचालक अमरजीत सिंह ने उन्हें खाना खिलाया। खाना खाने के बाद ये दोनों दोस्त पैसे देने काउंटर पर आए। इनमें एक ने पैसे देने की बात कही तो दूसरा उसे रोकने लगा। इस पर अमरजीत ने कहा कि पैसे बाद में नेता के बेटे से ले लूंगा। इस दौरान नशे की हालत में एक युवक होटल में खाना खा रही एक पर्यटक महिला के ऊपर गिर गया। इस पर सारे पर्यटक खाना छोड़ कर चले गए। इस पर अमरजीत सिंह के बेटे ओंकार ने इन दोनों युवकों को बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन


कुछ ही देर बाद भाजपा नेता का बेटा और भतीजा अपने एक दर्जन साथियों के साथ आया और ढाबे पर हमला बोल दिया। पहले अमरजीत की धुनाई की, उसके बाद उसके बेटे की पीठ पर धारदार हथियार से हमला किया, जिससे वे लहूलुहान हो गए। ओंकार को बेहोशी की हालत में नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से पीजीआई रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलते ही अमरजीत का भाई शेरा भी मौके पर पहुंचा। इन लोगों ने उसकी भी धुनाई कर दी। आरोप है कि उसे जाति सूचक शब्द कहे। इन लोगों ने उसे जख्मी करने के बाद हवा में फायर भी किया। वहीं, जसवीर सिंह ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में कहा कि अमरजीत, उसके बेटे ओंकार व भाई शेरा ने उसे और उसके साथियों के साथ मारपीट की। इससे उन्हें चोटें आई हैं। डीएसपी विवेक ने क्रॉस मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed