फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Civil Engineering student commit suicide at Rohru.

सिविल इंजीनियरिंग के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 06 Jul 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहड़ू
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहड़ू Updated Wed, 06 Jul 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Civil Engineering student commit suicide at Rohru.

शिमला जिला के पॉलीटेक्निक कॉलेज रोहडू के इंजीनियरिंग छात्र ने फंदे पर झूलकर खुदकुशी कर ली। छात्र रोहड़ू बाजार में जीजा के साथ किराये के कमरे में रहता था। रोहित ठाकुर (19) सिरमौर के बरैला गांव का रहने वाला था।

विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर इसका पोस्टमार्टम करवाया है। शव परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि छात्र मानसिक तनाव से गुजर रहा था। छात्र सिविल इंजीनियरिंग कर रहा था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रोहित का जीजा शरद चौहान सुबह ड्यूटी पर चला गया।
विज्ञापन


रोहित कमरे में ही था। रात करीब आठ बजे शरद क्वार्टर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा खटखटाने के बाद भी नहीं खुला तो उन्होंने खिड़की से अंदर झांका तो उनके होश उड़ गए। रोहित अंदर फंदे पर झूल रहा था। शरद ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रोहित को नीचे उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज के दूसरे छात्र ने लगाया फंदा
पॉलीटेक्निक कॉलेज के दूसरे छात्र ने फंदा लगाया है। इससे पहले चौपाल की एक युवती ने करीब तीन साल पहले कॉलेज के हॉस्टल में फंदा लगा लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed