फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CID reaches Bilaspur to investigate Anshul suicide case

अंशुल आत्महत्या मामले की जांच को बिलासपुर पहुंची सीआईडी

Fri, 03 Jul 2020 08:55 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 03 Jul 2020 08:55 AM IST
विज्ञापन
CID reaches Bilaspur to investigate Anshul suicide case
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के बिलासपुर के अंशुल आत्महत्या कांड की जांच के लिए वीरवार को स्टेट सीआईडी की टीम बिलासपुर पहुंच गई। यहां पहुंचकर जांच अधिकारियों ने उस घटनास्थल का निरीक्षण किया, जहां अंशुल द्वारा जहर खाया बताया गया है। साथ ही उस जगह को भी वेरिफाई किया गया, जहां मरने से पहले अंशुल ने फेसबुक लाइव कर पूर्र्व कांग्रेस विधायक बंबर ठाकुर व अन्य पर प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का गंभीर आरोप लगाया था। सूत्रों का कहना है कि इसके साथ ही जांच अधिकारियों ने पुलिस से उस मोबाइल को भी अपने कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है जिससे वीडियो रिकॉर्ड होने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि अब इस कवायद के बाद जांच अधिकारी जल्द ही बंबर ठाकुर और मामले के अन्य आरोपियों से भी पूछताछ कर सकती है। बता दें कि बिलासपुर निवासी अंशुल ने बीते वीरवार को मंडी के पधर पहुंचकर जहर निगलकर जान दे दी थी। आत्महत्या से पहले युवक ने फेसबुक लाइव कर पूर्व विधायक बंबर ठाकुर और अन्य पर छह माह से उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। चूंकि मामला दो जिलों से संबंधित था और सियासी लोगाें पर गंभीर आरोप लगे थे। ऐसेे में डीजीपी संजय कुंडू ने मामले की जांच सीआईडी को दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed