फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   child marriage case came into limelight at sirmour.

44 साल के शख्स ने 14 साल की नाबालिग से रचाई शादी!

Tue, 03 Feb 2015 09:09 PM IST
Updated Tue, 03 Feb 2015 09:09 PM IST
विज्ञापन
child marriage case came into limelight at sirmour.

जी हां। 44 साल के इस शख्स ने 14 साल की नाबालिग से शादी कर ली। मामला हिमाचल के सिरमौर जिले का है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार का रहने वाले एक मजदूर की नाबालिग बेटी (14) के बाल विवाह की शिकायत की शिकायत पर पुलिस आरोपी पति से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही चाइल्ड हेल्प लाइन नाहन की दो सदस्यीय टीम भी पांवटा पहुंच गई है। मंगलवार शाम को एएसपी सिरमौर एनएस नेगी भी पांवटा पहुंचे। बताया जा रहा है कि पांवटा के तारुवाला निवासी सुखदेव सिंह ने पुलिस में शिकायत कर बताया कि कथित बिहार निवासी एक मजदूर का परिवार दो वर्षों से पांवटा क्षेत्र में रहता है।
विज्ञापन

मजदूरी करते हैं लड़की के माता-पिता

child marriage case came into limelight at sirmour.

नाबालिग लड़की के पिता व मां दोनों मजदूरी करते हैं। कहा जा रहा है कि नाबालिग बेटी (14) का विगत सोमवार को पांवटा के एक मंदिर में उत्तर प्रदेश के 44 वर्षीय व्यक्ति से विवाह कर दिया। इसके बाद एक संस्था व स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया। बाल विवाह की सूचना पांवटा पुलिस तक पहुंची।

जिसके बाद नाबालिग लड़की, कथित पति व परिजन से पांवटा थाना पुलिस व चाइल्ड हेल्प लाईन नाहन की टीम संयुक्त रूप से पूछताछ कर रही है। उधर, एएसपी सिरमौर एनएस नेगी व डीएसपी पांवटा योगेश रोल्टा ने कहा कि सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस टीम पूछताछ कर रही है। लड़की व उसके परिजनों का कहना है कि अभी विवाह नहीं हुआ, केवल रिश्ता कर दिया गया है। फिर भी मामले की गहनता से तफ्तीश की जा रही है। यदि कुछ गलत पाया गया तो कार्रवाई होगी।

नाबालिग लड़की की मांग में सिंदूर क्यों...

child marriage case came into limelight at sirmour.

लड़की के परिजनों का कहना है कि बेटी का अभी केवल रिश्ता करवा दिया गया है। बताया जा रहा है कि लड़की ने सिंदूर एवं हाथों में चूड़ियां पहनी हैं। पुलिस की भनक लगते ही परिजनों के होश उड़ गए। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है।

बाल कल्याण समिति के सामने पेश करेंगे-
चाइल्ड हेल्प लाइन सिरमौर के समन्वयक दिनेश ठाकुर व सदस्य विनीता ठाकुर ने कहा कि उन्हें शिकायत मिली। जिसके बाद टीम पांवटा पहुंची ताकि बाल विवाह को रोका जा सके। नाबालिग लड़की को बाल कल्याण समिति सिरमौर के समक्ष पेश किया जाएगा। जहां पर बयान दर्ज करने के बाद मेडिकल करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed