यहां कबूतरबाजी के शिकार हुए 36 युवा, लाखों रुपये लुटा बैठे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मंडी के 36 युवा कबूतरबाजी का शिकार होकर लाखों रुपये लुटा बैठे हैं। इन्हें सुंदरनगर के कनैड निवासी एक एजेंट ने पहले इराक और बाद में जार्जिया व अजरबेजान भेजने का झांसा दिया था। एजेंट ने युवाओं को जाली हवाई टिकट और वीजा दिखाकर विश्वास में लिया।
एक साल में बार-बार तारीख बदलने पर भी फ्लाइट नहीं हुई तो उनका माथा ठनका। इनमें आधा दर्जन युवाओं ने सुंदरनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर एजेंट के खिलाफ कार्रवाई करने और पैसा वापस दिलाने की मांग की है।
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार भूपेंद्र सिंह पुत्र चंद सिंह निवासी गांव रोपाड़ा रिवालसर, मनसाराम निवासी जड़ोल, प्रवीण कुमार सलापड़, धनीराम समकल, हरनाम निवासी जड़ोल व देसराज ने कहा कि उन्हें कनैड निवासी एचआर कंसलटेंट प्राइवेट लिमिटेड के मालिक अशरफ खान ने गत वर्ष जून में इराक के
बसरा में बतौर इलेक्ट्रिशियन भेजने की बात कही थी। इसके लिए मेडिकल और अन्य खर्चों के लिए प्रत्येक से 13,500 रुपये लिए। उन्हें 25 जुलाई 2017 को फ्लाइट होने की बात कही। विदेश जाने को वे घर से निकले तो अशरफ ने तकनीकी कारणों से फ्लाइट रद्द होने की बात कही।
एडवांस वापस मांगा तो उसने देने से मना कर दिया
इसके बाद 23 सितंबर, 21 अक्तूबर, 2 और 23 नवंबर को उनकी फ्लाइट की जानकारी दी। हर बार फ्लाइट नहीं हुई। उन्होंने एडवांस वापस मांगा तो उसने देने से मना कर दिया।
जनवरी में उसने उन्हें जार्जिया या अजरबेजान भेजने की बात कही। इसके लिए 1 लाख 10 हजार रुपये मांगे। अशरफ खान ने पहले दिया एडवांस इस राशि से काटने की बात कही। इसके बाद उसने मनसा राम से 1.10 लाख, प्रवीण कुमार से 60 हजार, धनीराम से 1.10 लाख, हरनाम से 1.10 लाख, भूपेंद्र से 60
हजार रुपये लिए और पहले 18 फरवरी 2018 को फिर 6 मार्च, 9 व 15 अप्रैल को फ्लाइट होने की बात कही। इस बार भी उनसे धोखा हुआ। उन्होंने दबाव बनाया तो 27-28 अप्रैल को उनकी हर हाल में फ्लाइट करवाने की बात कही।
30 और युवा भी आते थे मेडिकल कराने
इस बार भी उनसे धोखा हुआ। उन्होंने दबाव बनाया तो 27-28 अप्रैल को उनकी हर हाल में फ्लाइट करवाने की बात कही। इसके लिए वे सुंदरनगर पहुंचे, लेकिन इस बार भी उनकी फ्लाइट नहीं होने की जानकारी दी गई। इसके बाद फिर उन्हें 10 मई की तारीख दी, लेकिन फ्लाइट नहीं हुई।
थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने बताया पुलिस ने आधा दर्जन युवाओं की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी एजेंट से जुड़े तमाम अन्य संभावित मामलों की भी जांच की जा रही है।
शिकायतकर्ताओं के अनुसार जब-जब उनका मेडिकल हुआ, उनके साथ करीब 30 और लोग होते थे। वे भी एजेंट को लाखों रुपये देने की बात कहते थे। इससे साफ है कि एजेंट ने विदेश भेजने के नाम पर उन्हें जाली वर्क परमिट व टिकट दिखा कर उनके साथ ठगी की है। वह अब उनसे लिए लाखों रुपये और पासपोर्ट भी लौटा नहीं रहा है।