फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Cheating on the Name of Lottery at Hamirpur.

लॉटरी के चक्कर में युवक ने गंवाए हजारों, आप भी रहें अलर्ट

Thu, 26 Jan 2017 11:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Thu, 26 Jan 2017 11:07 AM IST
विज्ञापन
Cheating on the Name of Lottery at Hamirpur.

लॉटरी के चक्कर में एक व्यक्ति ने साढ़े छह हजार रुपये गवां दिए। मोबाइल फोन पर आए एसएमएस का सही जवाब देने वाले पहले विजेता को एक कार और अन्य नौ विजेताओं को मोटर बाइक का इनाम रखा गया था।

विज्ञापन


सही जवाब देने के बाद एक फर्जी बैंक अधिकारी ने व्यक्ति को कॉल कर दस्ताबेज संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने को साढ़े छह हजार रुपये बैंक खाता में जमा करवा लिए। इसके बाद दोबारा रुपयों की मांग की तो संबंधित व्यक्ति ने मना कर दिया।
विज्ञापन


अब संबंधित अधिकारी कॉल नहीं उठा रहा है। ऐसे में व्यक्ति ठगी को ठगी का एहसास हुआ। मामला हिमाचल के हमीरपुर का है।। नवीन कुमार निवासी कोट को वीरवार को मोबाइल पर एसएमएस आया। इसमें प्रतियोगी प्रश्र पूछा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सही जवाब देने वाले पहले प्रतिभागी को एक कार और अन्य नौ प्रतिभागियों को मोटर बाइक देने का ऑफर था। इसके चलते नवीन ने प्रश्र का सही जवाब एसएमएस कर दिया। इसके बाद उसे एक कॉल आया। कॉलर ने स्वयं को एक निजी कंपनी का अधिकारी बताया और कहा कि उसे तीसरा पुरदस्कार मोटरबाइक निकली है। मोटर बाइक नवीन तक पहुंचाने के लिए दस्ताबेज संबंधी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।

इसके लिए उसने साढ़े छह हजार रुपये बैंक में जमा करवाने को कहा। नवीन ने पैसे बैंक में जमा करवा दिए। इसके बाद नवीन को और रुपये जमा करवाने को कॉल आया, लेकिन उसने पैसे जमा करवाने से मना कर दिया। अब संबंधित कंपनी अधिकारी कॉल नहीं उठा रहा है।


ऐसे में नवीन को एहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो गया है।  उधर, थाना प्रभारी कुलदीप कुमार का कहना है कि पुलिस के पास ऐसा कोई मामला नहीं आया है। शिकायत आती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed