फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Cheating Case Against Meat Shopkeeper at Chamba.

बकरे के मीट में भैंसे का मांस मिलाकर बेचा, दो दुकानदार गिरफ्ता

Thu, 19 Jan 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Thu, 19 Jan 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Cheating Case Against Meat Shopkeeper at Chamba.

हिमाचल के चंबा जिला के साहो इलाके में बकरे के मीट में भैंसे के मांस को मिलाकर बेचने पर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मांस और मवेशी को काटने में प्रयोग किए गए हथियारों को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


डीएसपी हेडक्वार्टर वीर बहादुर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों पर भावनाओं से खिलवाड़ और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। जब्त मांस को जांच के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि तिलक नाम का आरोपी मंगलवार से साहो में बोरे में भरकर मांस बेच रहा था।
विज्ञापन


बुधवार को तिलक एक स्थानीय दुकानदार के पास इस मांस को लेकर पहुंचा और 100 रुपये प्रति किलो देने की बात कही, जिससे शक हुआ। दुकानदार और स्थानीय लोगों ने मांस देखा तो आभास हुआ कि यह भेड़ या बकरे का नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने तिलक से सख्ती से पूछा तो उसने यह बता दिया कि इसमें भैंसे का मांस है और हनीफ ने उसे बेचने के लिए दिया है। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी तिलक को मांस के साथ गिरफ्तार कर लिया और वेटरनरी विशेषज्ञ को बुलाया।


तिलक के बयान के पर पुलिस ने चंदरेहड़ निवासी हनीफ को भी हिरासत में लेकर उसके घर की तलाशी ली। पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी तिलक, निवासी कुठार ने कबूल लिया है कि उसने भैंसे के मांस को बेचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed