फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   charas smuggling accused Priest assets worth eight lakh sealed, revealed in police investigation

चरस तस्करी के आरोपी पुजारी की आठ लाख की संपत्ति सीज, पुलिस जांच में हुआ ये खुलासा

Sat, 14 Mar 2020 06:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Sat, 14 Mar 2020 06:13 PM IST
विज्ञापन
charas smuggling accused Priest assets worth eight lakh sealed, revealed in police investigation
सांकेतिक तस्वीर

एनडीपीएस एक्ट के तहत पकड़े जा रहे चरस तस्करों की अवैध संपत्ति की भी जांच की जा रही है। ताजा मामले में पुलिस ने बंजार में पकड़ी करीब पौने 12 किलो चरस के आरोपी की करीब आठ लाख से अधिक राशि को सीज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट-68 के तहत की है और मामले की जांच जारी है। उल्लेखनीय है कि बंजार पुलिस ने 11 फरवरी 2020 को 37 वर्षीय भेवा राम निवासी देउठा तहसील बंजार को 11 किलो 876 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी स्थानीय देवता के मंदिर में बतौर पुजारी काम करता था, जो अभी न्यायिक हिरासत में है।

विज्ञापन


इस संदर्भ में दर्ज मुकदमे में आरोपी की पुलिस ने संपत्ति की जांच की। इसमें पता चला कि आरोपी अपने परिवार के साथ रहता है और उसके परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी या प्राइवेट नौकरी नहीं करता है। इसके बावजूद आरोपी ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक और कांगड़ा सेंट्रल कोऑपरेटिव आदि बैंक खातों से करीब 60 लाख रुपये का लेनदेन किया है। इनमें कई बड़ी ट्रांजेक्शन बाहरी राज्यों से आरोपी के खाते में की गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के उपरोक्त बैंक खाते में आठ लाख रुपये से ज्यादा की राशि भी जमा पाई, जो किसी भी प्रकार से आरोपी की आय के अनुरूप नहीं है। ऐसे में पुलिस ने आरोपी के खाते में बची हुई राशि 808035 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 68 के अंतर्गत सीज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि कुल्लू पुलिस की ओर से अभी तक एनडीपीएस के पांच केसों में छह आरोपियों की ड्रग्स के अवैध व्यापार से अर्जित लगभग एक करोड़ दस लाख रुपये की संपत्ति को जब्त किया है। इससे जिला के चरस माफिया में भी हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed