फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   charas Smugglers attacked on police team in mandi himachal pradesh DSP Vigilance Injured

चरस लेकर जा रहे दो तस्करों का विजिलेंस टीम पर हमला, एएसपी, अन्य कर्मी घायल

Fri, 12 Jul 2019 06:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी/सुंदरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी/सुंदरनगर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 12 Jul 2019 06:07 PM IST
विज्ञापन
charas Smugglers attacked on police team in mandi himachal pradesh DSP Vigilance Injured
- फोटो : अमर उजाला

चंडीगढ़-मनाली एनएच पर चरस तस्करों को दबोचने गई विजिलेंस टीम पर तस्करों ने हमला कर दिया। बाइक पर सवार दोनों तस्करों ने पहले भागने की कोशिश की। जब टीम ने पीछा किया तो तस्करों ने विजिलेंस टीम पर ही धावा बोल दिया।

विज्ञापन


हमले में विजिलेंस के एएसपी समेत कुछ अन्य कर्मी घायल हुए हैं। हालांकि दोनों आरोपियों को करीब चार किलो चरस की खेप के साथ पकड़ लिया गया है। सुंदरनगर के भौर के पास हुई वारदात के बाद विजिलेंस थाना मंडी और सुंदरनगर पुलिस थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यह घटना शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे की है। सुंदरनगर के भौर इलाके में पूर्वसूचना के आधार पर विजिलेंस टीम ने नाका लगा रखा था। सादे कपड़ों में विजिलेंस टीम ने बुलेट बाइक पर दोनों आरोपियों को आते देखा तो उन्हें रोकने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन यह आरोपी वहां से फरार होने की कोशिश करने लगे। पहले से तैयार विजिलेंस टीम ने थोड़ी दूरी पर दोनों को घेर लिया। इसी दौरान दोनों तस्करों ने विजिलेंस टीम के साथ हाथापाई और मारपीट शुरू कर दी। दोनों को काबू कर लिया गया लेकिन गुत्थमगुत्था में मंडी में तैनात विजिलेंस के एएसपी कुलभूषण वर्मा समेत कुछ अन्य कर्मी घायल हो गए। दोनों तस्करों से 3 किलो 934 ग्राम चरस बरामद की गई है।

charas Smugglers attacked on police team in mandi himachal pradesh DSP Vigilance Injured

टीम में एएसपी विजिलेंस ऊना सागर चंद शर्मा भी मौजूद थे। विजिलेंस ने चरस के मामले में आरोपियों के खिलाफ विजिलेंस थाना मंडी में और पुलिस के काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट करने के मामले में दो एफआईआर सुंदरनगर थाना में दर्ज की है। 

यह हैं हमलावर, इसलिए बिछाया जाल
हमलावरों की पहचान दो सगे भाइयों के रूप में हुई है। दोनों बल्ह के मंदिर टांडा गांव के निवासी हेमराज व नारायण दास पुत्र कृष्ण चंद हैं। दोनों ही लंबे समय से चरस के कारोबार में संलिप्त बताए जा रहे हैं। इनके खिलाफ पहले से भी चरस तस्करी के मामले चल रहे हैं। विजिलेंस की रडार पर चल रहे दोनों शातिरों के बारे में जब पुख्ता सूचना मिली तो इन्हें पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया।

विजिलेंस और थाना सुंदरनगर में मुकदमे दर्ज: एएसपी
एएसपी विजिलेंस मंडी कुलभूषण वर्मा ने कहा कि विजिलेंस की टीम ने दोनों आरोपियों से 3 किलो 934 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत विजिलेंस थाना मंडी में और पुलिस के काम में बाधा पहुंचाने व मारपीट करने के तहत धारा 353 व 332 दो एफआईआर सुंदरनगर थाना में दर्ज की गई है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है उनका अस्पताल में मेडिकल भी करवाया जा रहा है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed