{"_id":"60f959ef8ebc3e6d7b523eda","slug":"chamba-police-caught-rape-accused-in-16-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा पुलिस ने 16 घंटों में पकड़ा दुष्कर्म का आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंबा पुलिस ने 16 घंटों में पकड़ा दुष्कर्म का आरोपी
Thu, 22 Jul 2021 05:13 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 22 Jul 2021 05:13 PM IST
सार
ऊना पुलिस ने उसकी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद चंबा थाने में शिकायत दी गई। थाना प्रभारी शकीनी कपूर ने दुष्कर्म के आरोपी की तलाश के लिए चार टीमों का गठन किया। इन टीमों ने उसकी तलाश में रात भर जगह-जगह दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
गिरफ्तार(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के चंबा में पुलिस को चकमा देकर फरार हुए दुष्कर्म के आरोपी को 16 घंटों के भीतर ही पकड़ लिया गया है। बीते बुधवार को ऊना पुलिस आरोपी को चंबा कोर्ट में पेशी के लिए लाई थी। लौटते समय चंबा बस स्टैंड में पुलिस को चकमा देकर आरोपी भाग निकला था। ऊना पुलिस ने उसकी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद चंबा थाने में शिकायत दी गई। थाना प्रभारी शकीनी कपूर ने दुष्कर्म के आरोपी की तलाश के लिए चार टीमों का गठन किया।
विज्ञापन
इन टीमों ने उसकी तलाश में रात भर जगह-जगह दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। थाना प्रभारी खुद भी काफी सक्रिय दिखे। गुरुवार सुबह साढ़े सात बजे थाना प्रभारी शकीनी कपूर बाइक पर चंबा-करियां मार्ग पर आरोपी की तलाश में निकले। हरदासपुरा के पास आरोपी उन्हें सड़क किनारे जाता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि दुष्कर्म के अपराधी को चंबा पुलिस ने 16 घंटे के भीतर पकड़ लिया है।
विज्ञापन