फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cctv footage investigation regrading Armed masked persons seen in hamirpur

सीसीटीवी फुटेज खंगाले, नहीं लगा संदिग्धों का सुराग

Mon, 20 Aug 2018 08:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर) Updated Mon, 20 Aug 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
cctv footage investigation regrading Armed masked persons seen in hamirpur

नगर पंचायत नादौन के वार्ड-7 में रविवार सुबह देखे गए हथियारबंद नकाबपोश संदिग्धों का दूसरे दिन भी पुलिस कोई पता नहीं लगा पाई है। हालांकि, पुलिस ने रविवार को ही घटनास्थल के आसपास और संदिग्धों के आने के रास्ते पर लोगों के घरों व दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं।

विज्ञापन


वहीं, सब्जी मंडी के आढ़ती के घर व दुकान पर काम करने और आने-जाने वाले लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने आढ़ती के घर के आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की है।
विज्ञापन


रविवार सुबह करीब पांच बजे आढ़ती के घर के पास घात लगा कर बैठे तीन संदिग्ध नकाबपोश युवकों को हथियारों सहित उनके एक पड़ोसी ने देखा था। इसके बाद मौके पर काफी लोग जमा हो गए, लेकिन तीनों नकाबपोश मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी नादौन महेंद्र परमार का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed