डाक सेवक ने डकारे लाखों रुपये, सीबीआई ने कसा शिकंजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाकघर में लाखों के घपले में वीरवार को सीबीआई टीम ने चंबा में छापामारी की। चंबा के सब पोस्ट ऑफिस नकरोर की टिकरीगढ़ शाखा में फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद सीबीआई टीम ने चंबा मुख्यालय से दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। इनमें डिपॉजिट फॉर्म, एसबी-20 और पे इन स्लिप आदि शामिल हैं।
आरोपी ग्रामीण डाक सेवक गोविंद राम के खिलाफ सीबीआई ने शिमला थाने में आईपीसी की धारा 409 और 420 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी डाक सेवक ने 11 महीनों में 101 खातों में 6,49,852 लाख रुपये का गोलमाल किया है।
बुजुर्गों और असहाय लोगों के मनीऑर्डर भी हड़पे
बताया जा रहा है कि जब कोई खाताधारक पैसा जमा करवाने आता तो डाक सेवक पासबुक पर पैसों की एंट्री कर देता और हस्ताक्षर कर पोस्ट ऑफिस की मुहर भी लगा देता। खाताधारक इस बात से अनजान रहे कि उनका पैसा डाक सेवक की जेब में जा रहा है। जांच में सभी खाताधारकों की एंट्री सही पाई गई लेकिन पैसा डाकघर में जमा नहीं हुआ है।
बता दें कि यह फर्जीवाड़ा अगस्त 2015 से जुलाई 2016 के बीच किया गया है। सामाजिक पेंशन पाने वाले बुजुर्गों और असहाय लोगों को मिलने वाली पेंशन को भी आरोपी डाक सेवक डकार जाता था। उनके जाली हस्ताक्षर या अंगूठा लगाकर गवाह के तौर पर खुद ही किसी का नाम लिख लेता था।