फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cbi file case in cold chain project scam

केंद्रीय अफसरों की मिलीभगत से करोड़ों का घपला, CBI ने कसा शिकंजा

Mon, 06 Feb 2017 09:11 AM IST
चैतन्य ठाकुर/अमर उजाला, शिमला
चैतन्य ठाकुर/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 06 Feb 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
cbi file case in cold chain project scam

हिमाचल के सोलन जिले के कसौली के कोटी गांव में 300 मीट्रिक टन क्षमता वाले कोल्ड चेन प्रोजेक्ट के नाम पर अफसरों की मिलीभगत से करोड़ों का घपला हुआ है। सीबीआई ने अब केंद्रीय खाद्य प्रसाधन मंत्रालय के अफसरों को पूछताछ के लिए प्रश्नावली भेजी है।

विज्ञापन


सीबीआई ने दो फर्मों के दस्तावेज भी जब्त किए हैं, जिसमें अनुदान के नाम पर किए गए फर्जीवाड़े का पूरा ब्योरा मिला है। जांच में सामने आया है कि हिलक्रेस्ट फूडज फर्म ने कोटी गांव में प्रोजेक्ट के लिए केंद्रीय खाद्य प्रसाधन मंत्रालय से करीब सात करोड़ रुपये का अनुदान तो ले लिया लेकिन न तो प्लांट लगाया और न ही मशीनरी स्थापित की।

विज्ञापन

इनके खिलाफ दर्ज हुआ मामला

cbi file case in cold chain project scam

पंजाब (रोपड़) के राजगढ़ में 21 करोड़ से लगने वाले ऐसे ही एक अन्य प्रोजेक्ट की एवज में रिसोर्स फूड प्राइवेट लिमिटेड फर्म ने भी करोड़ों का गोलमाल किया है। बता दें कि सीबीआई ने दोनों फर्मों के खिलाफ शिमला थाने में बीते 14 दिसंबर को मामला दर्ज किया है।

एफआईआर में हिलक्रेस्ट फूड के प्रवीण दीवान, महिला पाली दीवान, कनन दीवान और रिसोर्स फूड प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक लोरेस पेरिस और ज्योति पेरिस को नामजद किया है। अज्ञात सरकारी अफसरों पर धोखाधड़ी, ठगी और भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत आपराधिक षड्यंत्र रचने का मामला दर्ज किया है।

देखें, किस्तों में जारी हुआ इतना पैसा

cbi file case in cold chain project scam

कोल्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट पूरा होता तो इससे बागवानों और किसानों को फायदा मिलता। किसान और बागवान यहां एक तय कीमत देकर अपने उत्पाद रख सकते थे। मिनिस्ट्री ऑफ  फूड प्रोसेसिंग सामान्य इलाकों में फूड प्रोसेसिंग प्रोजेक्ट लगाने पर प्लांट एंड मशीनरी और टेक्निकल सिविल वर्क पर खर्च कुल रकम का 50 फीसदी सब्सिडी देती है। हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, सिक्किम सहित नॉर्थ ईस्ट में 75 फीसदी अनुदान दिया जाता है। सरकार अधिकतम 10 करोड़ रुपये तक ग्रांट देती है। 

हिलक्रेस्ट को तीन किस्तों में जारी हुआ पैसा 
3 फरवरी 2012 : 1,96,67,250 
29 अगस्त 2012 : 3,93,34,500 
09 मई 2013  : 1,78,65,375
(इस फर्म ने 29 सितंबर 2010 को सेक्टर 17 बी चंडीगढ़ में बैंक ऑफ इंडिया से एक करोड़ का लोन भी लिया है) 

रिसोर्स फूड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने हड़पे करोड़ों 
20 मई 2014 : 2,43,33,875 
20 मई 2014 : 4,86,67,750 
24 अक्तूबर 2014 : 49 लाख 
13 अप्रैल 2015 : 4,37,67,750 
(इस फर्म ने चंडीगढ़ में बैंक ऑफ इंडिया से एक करोड़ का लोन भी लिया है)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed