फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   case on pilot after death of tourist during Tantam flight in kangra himachal

टेंडम उड़ान में पर्यटक की मौत पर पायलट के खिलाफ होगा केस

Sat, 16 Mar 2019 08:50 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 16 Mar 2019 08:50 PM IST
विज्ञापन
case on pilot after death of tourist during Tantam flight in kangra himachal
डेमो

पैराग्लाइडिंग की विश्व प्रसिद्ध साइट बीड़ बिलिंग में टेंडर उड़ान के दौरान पर्यटक की मौत होने पर अब पायलट के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज होगा। टेंडम उड़ान के दौरान नियमों और कानूनों को दरकिनार कर लगातार सामने आ रहे दुर्घटना के मामलों के बाद प्रशासन ने टेंडम उड़ानों को लेकर नियम कड़े कर दिए हैं। इतना ही नहीं, बिलिंग में उड़ान भरने के स्थान पर साडा सहित पुलिस बल के जवान भी तैनात किए जाएंगे।

विज्ञापन


बीड़ बिलिंग घाटी में अवैध उड़ानों पर शिकंजा कसने के लिए शनिवार को एसडीएम बैजनाथ कार्यालय में पायलटों और पैराग्लाइडिंग से जुड़े अन्य प्रतिनिधियों की बैठक हुई। बैजनाथ के एसडीएम रामेश्वर दास की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया कि खराब मौसम और अन्य नियमों की अनदेखी कर उड़ान भरने वाले पायलटों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उड़ान भरने वाले पायलट दस्तावेजों की जांच करवाकर और मौसम के अनुकूल होने पर ही उड़ान भर सकेंगे।
विज्ञापन


टेंडम उड़ान के दौरान पर्यटक के साथ किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर पूरी जिम्मेदारी संबंधित पायलट की होगी। ऐसा होने पर पायलट के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। भविष्य में ऐसे पायलटों की उड़ानों को भी प्रतिबंधित किया जाएगा। उन्होंने बीड़ बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन को सोलो और टेंडम उड़ानों का लिखित रूप में रिकॉर्ड रखने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed