फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Cars were set ablaze by goons in nabha shimla

शरारती तत्वों ने जला डालीं पार्किंग में खड़ी कारें

Sun, 28 Jun 2015 09:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 28 Jun 2015 09:10 PM IST
विज्ञापन
Cars were set ablaze by goons in nabha shimla

नाभा के नजदीक रेलवे कालोनी में शरारती तत्वों ने दो कारों को जला डाला। इनके साथ खड़ी दो और कारों को भी नुकसान पहुंचा है। वारदात आधी रात की बताई जा रही है। पुलिस को अंदेशा है कि इस वारदात के पीछे किसी नशेड़ी का हाथ हो सकता है।

विज्ञापन


इससे पहले इलाके में गाड़ियों के शीशे तोड़ने की घटनाएं सामने आती रही है लेकिन नाभा में गाड़ियों को जलाने का मामला पहली बार हुआ है। इससे स्थानीय लोगों में गुस्सा और डर दोनों है। सुरक्षित पार्किंग न होेने की वजह से गाड़ियां सड़क के किनारे खड़ी रहती है। इस स्थिति में कोई भी कार सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में प्रमोद कुमार ने कहा कि वह रेलवे महकमे में कार्यरत है। रेलवे कालोनी में रहते हैं। जनवरी 2015 में उन्होंने एक स्वीफ्ट कार खरीदी। रोज की तरह उन्होंने अपनी कार टी- 15 बिल्डिंग के नजदीक पार्क कर रखी थी। आधी रात को करीब डेढ़ बजे उन्हें पड़ोसी ने सूचना दी कि आपकी कार जल रही है। जब वह पड़ोसी के साथ मौके पर आया तो उसकी कार जल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके साथ ही रामलाल की कार को भी आग लगी हुई थी। दोनों कारें आग में जलकर पूरी तरह से नष्ट हो गई थी। आग की वजह से साथ खड़ी दो कारों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। उधर, एएसपी सिटी भजन देव नेगी ने कहा कि इस संदर्भ में थाना बालूगंज में मुकदमा दर्ज कर आगामी छानबीन अमल में लाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed