{"_id":"575025384f1c1b7628108b7f","slug":"car-hit-old-lady-at-bilaspur-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कार ने बुजुर्ग महिला को रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू कार ने बुजुर्ग महिला को रौंदा, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहतलाई(बिलासपुर)
Updated Fri, 03 Jun 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
बेकाबू कार ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के बिलासपुर में शाहतलाई के पास बुधवार रात को एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। वाहन चालक ने इसके बाद एक अन्य शख्स को भी जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
आरोपी चालक इसके बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार नगर पंचायत तलाई में बुधवार रात करीब आठ बजे 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला सीता देवी गुरुनाझाड़ी मंदिर के समीप अपने घर से किसी काम के लिए जा रही थी।
विज्ञापन
वह घर से करीब 100 गज दूर ही पहुंची थी कि पीछे से आ रहे एक कार चालक ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला आठ से दस फीट उछलकर सड़क पर गिरी।
विज्ञापन
इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं कार चालक मौके से फरार हो गया। इसी दौरान कार ने कुछ ही दूरी पर उत्तरप्रदेश निवासी शिव कुमार को भी जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने महिला को फौरन गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया।
जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। वहीं दूसरे घायल शिव कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी देकर घर भेज दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ भादंसं की धारा 279,337, 304 और 193 मोटर वाहन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। डीएसपी अंजनी जस्वाल ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक की तलाश के लिए तीन टीमें बनाकर रवाना कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि कार चालक जल्द पुलिस की पकड़ में होगा।