फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   car accident at sirmaur, forest officers died.

कार हादसे में अफसर समेत दो की मौत, तीन जख्मी

Thu, 08 Oct 2015 04:04 PM IST
Updated Thu, 08 Oct 2015 04:04 PM IST
विज्ञापन
car accident at sirmaur, forest officers died.

देर रात नाके पर अवैध लकड़ी पकड़ने के लिए जाल बिछा रहे वन विभाग के एक अफसर समेत दो लोगों की कार हादसे में मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य लोग घायल हैं। यह दर्दनाक हादसा हिमाचल के जिला सिरमौर में सामने आया है। यहां शिलाई विधानसभा क्षेत्र के कफोटा में देर रात करीब एक बजे एक ऑल्टो कार एचपी 17 सी-3303 के गहरी खाई में गिर गई।

विज्ञापन


हादसे में वन विभाग के एक अधिकारी एवं एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पांवटा अस्पताल भर्ती किया गया है। कार हादसे का शिकार कफोटा वन विभाग के आरओ राम जतन (57) निवासी बद्रीपुर पांवटा साहिब और चौकीदार संत राम (35) निवासी बटियाणा शिलाई निवासी थे।
विज्ञापन

नाका लगाने के लिए ड्यूटी कर रहे थे कर्मचारी

car accident at sirmaur, forest officers died.

घायलों में सतौन के बीओ तुलसी राम, माली बिशन सिंह और चालक कुलवंत सिंह शामिल हैं। जानकारी के अनुसार वन विभाग के कर्मचारियों ने सतौन में एक सूचना के तहत नाका लगा रखा था। विभाग के गार्ड इंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि शिलाई से एक ट्रक अवैध लकड़ी लेकर आ रहा है। विभाग की टीम ने सतौन में नाका लगा दिया।

टीम को अंदेशा था कि ट्रक जामना मार्ग से उत्तराखंड की ओर जा सकता है। इसके चलते रात करीब 12 बजे चार कर्मचारी कफोटा के लिए रवाना हुए और कफोटा में नाका लगा दिया। इस बीच रात डेढ़ बजे ये कर्मचारी गाड़ी में सवार होकर दफ्तर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कफोटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप कार अनियंत्रित होगर 300 फुट नीचे गहरी खाई में गिर गई।

पांवटा के डीएसपी भीष्म ठाकुर ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि अन्य तीन घायलों का उपचार पांवटा अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed