फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   car accident at shimla taradevi, five died.

शिमला के पास खाई में गिरी कार, पांच की मौत

Tue, 27 Jan 2015 04:16 PM IST
Updated Tue, 27 Jan 2015 04:16 PM IST
विज्ञापन
car accident at shimla taradevi, five died.

शिमला के साथ लगते तारादेवी के पास हुए एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। ये सभी लोग पंजाब नंबर की गाड़ी में सवार होकर शिमला आ रहे थे। हादसा सोमवार सुबह के समय हुआ है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पंजाब से स्विफट डिजायर PB 30N 3075 शिमला की ओर आ रही थी। जैसे ही ये तारादेवी के सोनु बंगला के पास पहुंची कि अचानक अनियंत्रित होकर करीब डेढ़ किलोमीटर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए जबकि कार सवार सभी लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने दी। बाद में बालूगंज पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में गई पांच की जान

car accident at shimla taradevi, five died.

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके ‌के लिए रवाना हुई। बाद में सभी मृतकों को सड़क तक पहुंचाया गया। इनके पास से सामान बरामद हुआ जिसके आधार पर इनकी पहचान की गई है।

मृतकों में चंडीगढ़ के 33 बी सेक्टर का रहने वाला संदीप सिंह, मुक्तसर साहिब पंजाब के धर्मेश कॉलोनी के रहने वाले नितिन कुमार, गंगानगर राजस्‍थान के प्रेम सहारन, झारखंड रांची के रहने वाले मोहम्मद वसीम अकरम और पंजाब के सुनील जिंदल शामिल हैं।

पुलिस का कहना है कि हादसे में सभी को गंभीर चोटें लगी थी और इनकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल शव को इनके परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

पहले भी हो चुके हैं हादसे

car accident at shimla taradevi, five died.

पुलिस का कहना है कि हादसा कैसे हुआ, अभी इसका पता नहीं चल पाया है। हादसा सुबह के समय हुआ और सड़क पर ट्रैफिक भी कम था। गाड़ी पहाड़ी से लुढ़कते हुए नीचे गांव तक पहुंच गई।

जहां ये हादसा हुआ है वहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। कुछ महीने पहले ही यहां दिल्‍ली की एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। पुलिस का कहना है कि कार में सवार ये लोग छुट्टियां मनाने शिमला आ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed