फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   car accident at kumarsain, two died.

खाई में गिरी ऑल्टो कार, दो की मौत

Mon, 30 Mar 2015 08:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुमारसैन(रामपुर बुशहर)
ब्यूरो/अमर उजाला, कुमारसैन(रामपुर बुशहर) Updated Mon, 30 Mar 2015 08:11 PM IST
विज्ञापन
car accident at kumarsain, two died.

शिमला के साथ लगते कुमारसैन में बिथल-ननखड़ी मार्ग भट्टी के पास एक ऑल्टो कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को बरामद कर लिया है। घायलों को खनेरी अस्पताल दाखिल कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कुमारसैन के बिथल-ननखड़ी में ऑल्टो कार नंबर एचपी 06 ए 4881 में दो युवक और दो युवतियां ननखड़ी की ओर जा रहे थे कि आचनक गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


कार मालिक किशोरी लाल आयु 28 साल गांव लकेडी ननखड़ी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक युवती सपना आयु 18 साल पुत्री दौलत राम गांव बलावग भुट्टी कुमासैन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं अन्य दो घायल युवक लायक राम आयु 28 गांव ननखड़ी और घायल युवती प्रिया आयु 22 चुहाबाग रामपुर का खनेरी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की पुष्टि करते हुए डीएसपी सोमदत्त ने बताया कि मृतकों के शव को मोस्टमार्टम करने लिए खनेरी अस्पताल में भेजा गया है। पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा जबकि घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed