फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   car accident at kullu, one died.

खाई में गिरी पर्यटकों की कार, एक की मौत

Mon, 27 Jul 2015 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, घागस, घुमारवीं (बिलासपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, घागस, घुमारवीं (बिलासपुर) Updated Mon, 27 Jul 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
car accident at kullu, one died.

हिमाचल के जिला बिलासपुर में सोमवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन


पहला हादसा सोमवार को चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर दयोली के समीप हुआ। पुलिस के अनुसार मनाली से सैर सपाटे के बाद वापस लौट रहे दिल्ली के पर्यटकों की कार दयोली के समीप अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इससे उसमें सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन


मृतक की पहचान मनुज कौशिक पुत्र नरेश कुमार निवासी मकान नंबर 95 शिव विहार दिल्ली के रूप में हुई है। जबकि उसके साथी प्रतीक और जितेंद्र को हादसे में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस के अनुसार तीनों घूमने के लिए मनाली गए थे। सोमवार सुबह लौटते वक्त यह हादसा पेश आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घुमारवीं में टिप्पर ने कुचला राहगीर
वहीं, दूसरे हादसे में घुमारवीं पुलिस थाना के अंतर्गत राष्ट्रीय उच्च मार्ग 103 पर अवारी के समीप एक टिप्पर ने राह चल रहे व्यक्ति को बुरी तरह से कुचल डाला। घायल अवस्था में शख्स को अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह दस बजे रवि दत्त पुत्र संत राम (54) निवासी पेहड़वीं अवारी पेट्रोल पंप के पास से जा रहे थे। अचानक भगेड़ की ओर से आ रहे एक टिप्पर ने कुचल दिया। घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। घुमारवीं थाना पुलिस ने टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed