{"_id":"b39a6070c60c37c32c656046d6fff688","slug":"businesman-wife-reportedly-threatened-to-kill-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहशत में परिवार, मिली जान से मारने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहशत में परिवार, मिली जान से मारने की धमकी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 16 Nov 2014 02:02 PM IST
विज्ञापन
कारोबारी की पत्नी को किसी व्यक्ति ने डाक से पत्र भेजा है जिसमें उसे जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस थाना सदर में लोअर बाजार के कारोबारी कुलदीप सिंह निवासी कृष्णानगर ने उसकी पत्नी को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
कारोबारी ने बताया है कि उसके घर में किसी व्यक्ति ने डाक से धमकी भरा पत्र भेजा है। पत्र में उसकी पत्नी को जान से मारने की धमकी दी गई है। पत्र मिलने के बाद से पूरा परिवार दहशत में है।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिस से उनके परिवार की सुरक्षा की मांग की है। कारोबारी कुलदीप की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता से जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन