कंपनी से कर्मचारियों की सैलरी के पैसे लूट ले गए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालाअंब थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक उद्योग से चोर लाखों का कैश उड़ा ले गए। मामला हिमाचल के सिरमौर जिले का है। कंपनी में कैश सैलरी बांटने के लिए रखा गया था। कंपनी के मैनेजर ने सोमवार को थाने में मामला दर्ज करवाया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कालाअंब की कासमो इंटरप्राइजिज कंपनी के मैनेजर असलम खान ने पुलिस को लिखित शिकायत में बताया कि कंपनी में कर्मचारियों की सैलरी बांटने के लिए 1 लाख 81 हजार 700 रुपये कैश रखा हुआ था। 10 अप्रैल की रात को कंपनी के भीतर अलमारी तोड़कर नगद कैश उड़ा लिया।
दो लैपटाप पर भी हाथ साफ कर गए
इसके साथ ही चोरों ने अंदर कंपनी में रखे दो लैपटाप भी चुरा लिए। कंपनी ने पहले अपने कर्मचारियों से इस बारे में गहनता से जांच पड़ताल एवं पूछताछ की। लेकिन सुराग हाथ न लगने पर सोमवार को कंपनी के मैनेजर ने कालाअंब थाने में चोरी का मामला दर्ज करवा दिया।
इससे पूर्व भी कालाअंब में चोरी की कई घटनाएं हो चुकी है। जिसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ। उधर डीएसपी मुख्यालय मनमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने मैनेजर की शिकायत पर कालाअंब थाने में चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।