फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   burglary at health minister osd home in hamirpur.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के ओएसडी के घर में चोरी

Fri, 11 Dec 2015 08:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भोरंज(हमीरपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, भोरंज(हमीरपुर) Updated Fri, 11 Dec 2015 08:30 PM IST
विज्ञापन
burglary at health minister osd home in hamirpur.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के ओएसडी के घर से बीती रात चोर करीब साढ़े पांच लाख रुपये की ज्वेलरी ले उड़े हैं। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। ओएसडी प्रदीप ठाकुर पुत्र कर्म सिंह ठाकुर निवासी मुंडखर के पुराने घर में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। रात के समय परिवार के सभी सदस्य नए मकान में सो रहे थे।

विज्ञापन


ज्वेलरी सहित पूरा सामान पुराने मकान में रखा हुआ है। चोरों ने पुराने मकान का दरवाजा तोड़ा। इसके बाद चोर मकान में दाखिल हुए। कमरों में रखे ट्रंकों के चोरों ने ताले तोड़े। यहां से चोर करीब 21 तोले सोने की ज्वेलरी ले उड़े हैं। इसमें दो सोने के सेट, दो नाक की नथें, सोने की अंगुठियां और गले की चेन शामिल हैं।
विज्ञापन


परिजनों को चोरी की भनक सुबह के समय लगी, जब उन्होंने पुराने मकान के ताले टूटे हुए देखे। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, थाना प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed