फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BRO cheating case of Himachal

गोलमाल! सेना अफसरों के खाते में जमा हुए करोड़ों रुपये

Wed, 16 Apr 2014 09:36 AM IST
Updated Wed, 16 Apr 2014 09:36 AM IST
विज्ञापन
BRO cheating case of Himachal

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के करोड़ों के सड़क घोटाले में सीबीआई को सेना अफसरों के खिलाफ पुख्ता सबूत मिले हैं।

विज्ञापन


जांच में पता चला है कि बीआरओ के अफसरों ने सड़क निर्माण के लिए आए करोड़ों रुपयों में से मोटी रकम अपने खाते में जमा कर ली।

जब्त रिकॉर्ड और कैशबुक से इसके सबूत मिले हैं। करोड़ों रुपये के लेन-देन की एंट्री में भी गड़बड़ी की गई। जांच कर रहे सीबीआई के सूत्रों की मानें, तो ये घोटाला दस करोड़ रुपये से ज्यादा का हो सकता है।

तीन अफसरों से सीबीआई थाने में पूछताछ

BRO cheating case of Himachal

रिकॉर्ड में पुख्ता सबूत हाथ लगने के बाद सीबीआई ने बीआरओ के अफसरों से पूछताछ शुरू कर दी है।

मंगलवार को लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक के तीन अफसरों से सीबीआई थाना शिमला में पूछताछ हुई। इससे पहले भी जांच एजेंसी कई अफसरों से पूछताछ कर चुकी है।

उन ठेकेदारों से भी पूछताछ की जा रही है, जो सड़क निर्माण से जुड़े थे। सूत्रों का कहना है कि केस में कुछ और अफसरों के खिलाफ भी सबूत मिले हैं। जल्द ही इन्हें भी एफआईआर में शामिल किया जा सकता है।

इस मामले में बीआरओ के पूर्व चीफ इंजीनियर ब्रिगेडियर जेके नारंग और आईआर माथुर के खिलाफ केस दर्ज है। इसमें कुछ दिन पूर्व ही बीआरओ कार्यालय से रिकॉर्ड लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला

BRO cheating case of Himachal

बीआरओ देश के अहम नेशनल हाइवे का निर्माण और रखरखाव करता है। हिमाचल में एनएच- 21 का रखरखाव भी बीआरओ कर रहा है।

करीब 475 किलोमीटर लंबे मनाली- लेह एनएच में से 222 किलोमीटर सड़क के रखरखाव और इसे चौड़ा करने का काम बीआरओ के पास है। यह हाइवे मनाली से सरचू तक है।

सीबीआई के अनुसार इस रोड के लिए 2006 से 2010 तक केंद्र से मिले करोड़ों रुपयों के इस्तेमाल में भारी अनियमितताएं बरती गईं। इस दौरान बीआरओ में ब्रिगेडियर जेके नारंग तथा आईआर माथुर अहम पदों पर थे।

एसपी सीबीआई आर उपासक का कहना है कि मामले में कुछ अफसरों से पूछताछ की गई है। कई अहम सबूत जुटा लिए गए हैं और इनकी जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed