फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BRO cheating case of Himachal

बीआरओ के बड़े अफसरों तक पहुंचे सीबीआई के हाथ

Fri, 25 Apr 2014 09:50 AM IST
Updated Fri, 25 Apr 2014 09:50 AM IST
विज्ञापन
BRO cheating case of Himachal

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के तहत सड़क निर्माण में किए गए करोड़ों रुपये के घोटाले में सेना के कई अफसर भी जांच के दायरे में आ गए हैं।

विज्ञापन


सीबीआई ने संगठन के तत्कालीन निदेशक स्तर के अधिकारियों से पूछताछ शुरू कर दी है। वीरवार को भी सीबीआई के शिमला थाने में दो पूर्व निदेशकों से पूछताछ की गई।

इससे पहले बुधवार को भी कुछ अफसरों से पूछताछ हुई है। सूत्रों के अनुसार निदेशक स्तर के जिन अफसरों से पूछताछ हुई है, उनमें से कुछ दीपक प्रोजेक्ट से जुड़े हैं जबकि अन्य बीआरओ के दूसरे संगठन से संबंधित हैं।

विज्ञापन

जांच में अफसरों के खिलाफ सीबीआई को मिले हैं सबूत

BRO cheating case of Himachal

इनमें कुछ अफसर ऐसे भी हैं जिनके खातों में सीबीआई को लेनदेन के सुबूत भी मिले हैं। हालांकि, किस अफसर की इस घपले में क्या भूमिका रही है यह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

मगर निचले स्तर के अफसरों से पूछताछ और जब्त की गई कैशबुक व रिकॉर्ड की जांच पूरी होने के बाद इनकी भूमिका भी संदेह के दायरे में है।

पिछले दो दिनों से सीबीआई थाने में पूछताछ का सिलसिला जारी है। इससे पहले लेफ्टिनेंट कर्नल स्तर के अधिकारियों से पूछताछ की जा चुकी है। जांच एजेंसी का कहना है कि केस में उन सभी से पूछताछ की जाएगी जो उस समय प्रोजेक्ट से जुड़े हुए थे।

नेशनल हाइवे के निर्माण में हुआ है बड़ा घोटाला

BRO cheating case of Himachal

सीबीआई मनाली सरचू नेशनल हाइवे 21 के रखरखाव को लेकर जारी किए गए करोड़ों रुपये में हुए घोटाले की जांच कर रही है। केंद्र से यह पैसा वर्ष 2006 से लेकर 2010 तक जारी किया गया था।

प्रारंभिक जांच में भारी अनियमितताएं आने के बाद सीबीआई ने बीआरओ के पूर्व चीफ इंजीनियर ब्रिगेडियर जेके नारंग और आईआर माथुर के खिलाफ केस दर्ज कर चुका है।

सीबीआई के एसपी आर उपासक का कहना है कि कुछेक अफसरों को शिमला थाने में पूछताछ के लिए बुलाया था। इनसे पूछताछ पूरी कर ली गई है। फिलहाल जांच अभी जारी है।

विज्ञापन

डॉ. अरमानदीप होंगे सीबीआई के नए एसपी

BRO cheating case of Himachal

जम्मू में एसपी सीबीआई एंटी क्रप्शन तैनात डॉ. अरमानदीप सिंह सीबीआई शिमला थाने के नए एसपी होंगे। वे एसएसपी एंटी क्रप्शन शिमला आर उपासक की जगह लेंगे।

डॉ. सिंह प्रदेश सीबीआई का कार्यभार संभालने वाले दूसरे एसपी होंगे। आर उपासक का सीबीआई चंडीगढ़ में स्पेशल क्राइम ब्रांच में तबादला हो गया है। उपासक सीबीआई हिमाचल का कार्यभार 2003 से संभाल रहे थे।

उपासक ने अपने कार्यकाल के दौरान बीआरओ, शिक्षिका रितु कलमोटिया सुसाइड मामला, बद्दी कांस्टेबल हत्याकांड सहित कई अहम मामले सुलझाने में सफलता हासिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed