{"_id":"4010e845618f121ed39ca2ab287a8735","slug":"breaking-transport-minister-were-driving-the-car-when-accident-happened","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"परिवहन मंत्री जीएस बाली की गाड़ी का एक्सीडेंट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिवहन मंत्री जीएस बाली की गाड़ी का एक्सीडेंट
Updated Thu, 17 Jul 2014 09:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के सड़क एवं परिवहन मंत्री जीएस बाली की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बाली ऊना से चंडीगढ़ की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
जीएस बाली को हादसे में चोटें आई है जबकि उनके ड्राईवर को गंभीर रूप से घायल होने के कारण पीजीआई में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार हादसे के समय जीएस बाली फ्रंट सीट पर बैठे हुए थे।
बताया जा रहा है कि एकाएक चालक के दिल में दर्द उठा। इसके बाद परिवहन मंत्री ने समझदारी दिखाते हुए हैंड ब्रेक लगा दी। हालांकि इससे गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई लेकिन बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन
चालक की छाती में उठा था दर्द
पता चला है कि जीएस बाली जब ऊना से चंडीगढ़ के लिए निकले तो रास्ते में अचानक ड्राईवर को छाती में दर्द की शिकायत हुई। हादसे के बाद बाली ने खुद एंबुलेंस सेवा से संपर्क किया और चालक को पीजीआई चंडीगढ़ पहुंचाया।
यहां चालक का उपचार शुरू हो गया। हालत जानने के बाद मंत्री दिल्ली रवाना हो गए। हादसा रोपड़ थाने के अंतर्गत हुआ है। जानकारी के अनुसार अभी चालक की हालत स्थिर बनी हुई है।
यहां चालक का उपचार शुरू हो गया। हालत जानने के बाद मंत्री दिल्ली रवाना हो गए। हादसा रोपड़ थाने के अंतर्गत हुआ है। जानकारी के अनुसार अभी चालक की हालत स्थिर बनी हुई है।