{"_id":"5d2c27c98ebc3e6d0354242e","slug":"boy-kidnapped-and-beaten-by-goons-video-viral-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को अगवा कर पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
युवक को अगवा कर पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Mon, 15 Jul 2019 12:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 15 Jul 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
सदर पुलिस थाना ऊना के तहत रक्कड़ कॉलोनी में युवक को अगवा कर पिटाई का मामला सामने आया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इसमें युवक की कुछ लोग पिटाई करते हुए दिख रहे हैं। युवक को अगवा कर पिटाई करने की वारदात से क्षेत्र में दहशत है।
विज्ञापन
इस संबंध में युवक के परिजनों ने ऊना पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। अगवा किए युवक के माता-पिता नहीं हैं। वह नाना-नानी के पास रहता है। इन दिनों पीड़ित युवक मासी के घर ऊना में ही रह रहा था। शनिवार को अचानक उसे कोई अगवा करके ले गया। इसके बाद ऊना के साथ लगते एक कस्बे में युवक को सड़क पर रोककर पीटने का वीडियो वायरल हुआ।
विज्ञापन
वीडियो मिलने के बाद युवक के परिजन पुलिस नंगल सलांगड़ी के प्रधान और लोगों के साथ ऊना थाना पहुंचे। उन्होंने इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। परिजनों ने बताया आरोपी पहले नंगल सलांगडी गांव में उनके घर आए, लेकिन उनका भांजा घर पर नहीं मिला।
विज्ञापन
वह एक महीने से मासी के घर ऊना में रह रहा है। घर वालों को धमकाने के बाद आरोपी ऊना जा पहुंचे और उसे घर से बाहर बुलाकर पहले जमकर पिटाई की और गाड़ी में बिठाकर अगवा करके ले गए। डीएसपी ऊना अशोक वर्मा का कहना है कि पुलिस ने पीड़ित के परिजनों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।