{"_id":"5c1ce3bfbdec2256da22f5e4","slug":"boy-committed-suicide-in-parwanoo-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी के युवक ने फंदे से झूल कर की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंडी के युवक ने फंदे से झूल कर की आत्महत्या
Fri, 21 Dec 2018 06:29 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, परवाणू (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, परवाणू (सोलन)
Published by: ashok chauhan
Updated Fri, 21 Dec 2018 06:29 PM IST
विज्ञापन
औद्योगिक शहर परवाणू में एक युवक ने फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार भूषण चौहान उर्फ विक्की (22) वर्ष पुत्र भूतेश्वर निवासी मंडी परवाणू के सेक्टर-1 में किराये के मकान में रहता था।
विज्ञापन
वीरवार शाम को वह अपने कमरे में पंखे से लटका मिला। इसके बाद इस बारे में लोगों ने पुलिस को जानकारी दी और पुलिस ने मौके पर पहुंच को शव को अपने कब्जे में ले लिया। शव का पोस्टमार्टम ईएसआई अस्पताल परवाणू में करवाया जा रहा है और पुलिस इस मामले में छानबीन कर रहीं है।
विज्ञापन
एसएचओ पुलिस थाना परवाणू श्याम तोमर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस को फिलहाल कोई सूसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन