{"_id":"d7c99bb7bb43e9459b08b13e65ce1201","slug":"blast-at-army-canntt-yol-kangra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्मी कैंट योल के पास धमाका, कई दुकानें ध्वस्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आर्मी कैंट योल के पास धमाका, कई दुकानें ध्वस्त
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Fri, 29 May 2015 01:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला कांगड़ा के आर्मी कैंट योल के पास हुए एक धमाके में दो दुकानों समेत कई घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। धमाका तड़के सुबह चार बजे हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह धमाका एक दुकान में हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार योल कैंट से करीब तीन किलोमीटर दूर यह घटना हुई है। एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है। धमाके के चलते दो दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं, साथ लगते करीब आधा दर्जन मकानों को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
धमाका कैसे हुआ, अभी इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस और एफएसएल की टीमें मौके पर जांच कर रही हैं। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। गौरतलब है कि शिमला में भी इसी तरह का धमाका हुआ था। यहां एक शख्स की मौत हो गई थी। धमाके के पुख्ता कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन