फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bjp leader son open fire two injured in rampur.

दबंगई! भाजपा नेता के बेटे ने दागी गोलियां

Tue, 14 Apr 2015 08:00 PM IST
Updated Tue, 14 Apr 2015 08:00 PM IST
विज्ञापन
bjp leader son open fire two injured in rampur.

हिमाचल में भाजपा नेता के बेटे की दबंगई देखने को मिली है। शिमला जिले के ननखड़ी ब्लॉक में भाजपा नेता के बेटे ने दो युवकों पर गोलियां दाग दीं। खोलीघाट पंचायत के मुख्य बाजार में एक के बाद एक तीन फायर कर युवकों को बुरी तरह जख्मी कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को दोपहर बाद शिमला से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस छानबीन में जुट गई है। आरोपी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष का बेटा है तथा वह शराब का कारोबार करता है।
विज्ञापन

जांघ और कान पर दाग दी गोली

bjp leader son open fire two injured in rampur.

पुलिस थाना रामपुर के अनुसार सुनील चौहान ने खोलीघाट बाजार में अनिल कुमार के साथ पहले मारपीट की और बाद में अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से उसकी बाईं जांघ पर गोली दाग दी। इस दौरान बीच बचाव के लिए अनिल का बड़ा भाई प्रदीप कुमार उतरा तो सुनील कुमार ने उसके कान पर गोली दाग दी।

अनिल कुमार फिर से लड़ने उतरा तो सुनील ने उसकी बाईं टांग पर तीसरी गोली दाग दी। घटना की सूचना मिलते ही रामपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोलीकांड में गंभीर रूप से घायल दोनों भाइयों को ननखड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार दिलाया। यहां से चिकित्सकों ने उन्हें आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया।

क्रॉस एफआईआर दर्ज

bjp leader son open fire two injured in rampur.

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा-307 के तहत मामला दर्जकर गोलीकांड की छानबीन जारी कर दी है। गोलीकांड की पुष्टि करते हुए रामुपर पुलिस के डीएसपी सोमदत्त ने बताया कि ननखड़ी खंड के खोलीघाट में एक व्यक्ति द्वारा दो भाईयों पर गोली चलाने का मामला पेश आया है। आरोपी को पुलिस शिमला से गिरफ्तार कर लिया है।

इसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। रामपुर पुलिस के डीएसपी सोमदत्त ने बताया कि गोलीकांड में क्रॉस एफआईआर दर्ज की है। आरोपी के पिता ने अनिल कुमार पर उसकी गाड़ी के टायर जलाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed